Lok Sabha Elections 2024 : स्मृति ईरानी का रोड शो आज , थोड़ी देर में कलेक्ट्रेट पहुंचकर करेंगी नामांकन

Lok Sabha Election 2024 : स्मृति ईरानी का रोड शो आज , थोड़ी देर में कलेक्ट्रेट पहुंचकर करेंगी नामांकन
Facebook
X
WhatsApp

Lok Sabha Elections 2024 : केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी स्मृति ईरानी का रोड शो शुरू हो गया है। थोड़ी देर में वह कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी और अपना नामांकन करेंगी। रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी है। इस बीच लोग स्मृति ईरान हाथ हिला कर अभिवादन करते दिखे। वहीं स्मृति ईरान ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया उन्होंने भी हाथ हिला कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

Lok Sabha Elections 2024 : भाजपा ने फिर से उतारा है मैदान में

Smriti Irani


इससे पहले उन्होंने अपने अमेठी स्थित आवास पर अपने पति के साथ पूजा-पाठ किया। अमेठी में 26 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 20 मई को मतदान होगा। 27 व 28 अप्रैल को छुट्टी पड़ गई। सोमवार को नामांकन फिर शुरू हुआ जो कि तीन मई तक चलेगा। स्मृति ईरान अमेठी से लोकसभा सांसद हैं। भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी उन्हें यहीं से अपना प्रत्याशी बनाया है।

Lok Sabha Elections 2024 : राहुल गांधी को हराकर पहुंची थीं लोकसभा

image 313


स्मृति ईरान ने 2019 का लोकसभा चुनाव भी अमेठी से लड़ा था और जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंची थीं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराया था। इस बार अभी कांग्रेस ने यहां से अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि कांग्रेस राहुल गांधी को ही अमेठी से चुनाव लड़ाएगी। अगर ऐसा होता है तो यहां का चुनाव काफी दिलचस्प हो जाएगा।

https://youtu.be/h7vOrDp1ei0?si=OVnGLswCgUuuVYTc

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें