LPG Cylinder Price Cut: दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹202 सस्ता, जानिए लखनऊ और कोलकाता के नए रेट

Facebook
X
WhatsApp

LPG Cylinder Price Cut: केंद्र सरकार ने शनिवार को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की है। नई दरों के अनुसार दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹202 और कोलकाता में ₹209 सस्ता हो गया है। वहीं लखनऊ में 192 रुपये की कमी की गई है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं, जिससे होटल, रेस्तरां, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी।

LPG Cylinder Price Cut: दिल्ली और कोलकाता में नई कीमतें

ताजा संशोधन के बाद:

दिल्ली: 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर अब ₹2,728 में मिलेगा।

लखनऊ : 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर अभी ₹2,860.50 का मिल रहा है।

Also Read –

कोलकाता: नई कीमत ₹2,872.50 तय की गई है।

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह राहत केवल 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लागू होगी। 14.2 किलोग्राम घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

लगातार दूसरी बार मिली राहत

यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। जुलाई में भी कीमतों में कटौती की गई थी। इससे पहले ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमतें बढ़ने से भारत में भी कमर्शियल सिलेंडर महंगे हुए थे। समयऔर कैलेंडर

Also Read –

पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की समीक्षा

कीमतों में कटौती ऐसे समय हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की थी। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में देश में ईंधन आपूर्ति की समीक्षा की गई और सरकार ने भरोसा दिलाया कि LPG, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है।

अमेरिका से बढ़ेगा LPG आयात

रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2027 तक अपने कुल LPG आयात का लगभग 25% अमेरिका से खरीदने की योजना बना रहा है। इसका उद्देश्य मध्य पूर्व पर निर्भरता कम करना और अमेरिका के साथ ऊर्जा व्यापार को मजबूत करना है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने पहले ही अमेरिका और अन्य देशों से स्पॉट खरीद बढ़ा दी है। जून 2026 में पहली बार अमेरिका से LPG आयात 10 लाख टन के पार पहुंच गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें