Lucknow: बुद्धेश्वर विकास महासभा ने आलमबाग कार्यालय में उठाए अहम मुद्दे, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी से हुई औपचारिक मुलाकात

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow: लखनऊ के आलमबाग स्थित महानगर कार्यालय में बुद्धेश्वर विकास महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी से औपचारिक रूप से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विविध समस्याओं को लेकर चर्चा की और उनसे समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया।

बुद्धेश्वर विकास महासभा के अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला ने क्षेत्र की गंभीर और जटिल समस्याओं को विस्तार से रखते हुए महानगर अध्यक्ष को अवगत कराया। (Lucknow) उन्होंने बताया कि इन समस्याओं पर त्वरित विचार करने और समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है।

महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि महासभा द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और शीघ्र ही समस्या का निदान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण भेंटवार्ता में बुद्धेश्वर विकास महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल रहे। (Lucknow) प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला, वरिष्ठ महामंत्री श्री शिव प्रसाद पाण्डेय, संरक्षक एवं नगर मंत्री भाजपा श्री यू. एन. पाण्डेय, कार्यालय प्रभारी श्री राकेश मोहन मिश्र, उपाध्यक्ष श्री रांजन लाल श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमित राजपूत और श्री राम जी गुप्ता सम्मिलित रहे।

इस मुलाकात को क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। महासभा की सक्रियता और स्थानीय नेतृत्व से संवाद ने नागरिकों में समस्याओं के समाधान को लेकर एक नई उम्मीद जगाई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें