Lucknow News: लखनऊ में ब्यूटीशियन की मौत के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में युवकों के साथ उनकी कार से शादी के कार्यक्रम में मेहंदी लगाने गई ब्यूटीशियन छाया की मौत के मामले में एक तरफ मृतका के पति ने युवकों पर पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए विरोध के बाद हत्या का आरोप लगाया था। (Lucknow News) वहीं, दूसरी ओर से इस प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर कार्रवाई में जुटी हुई है। इस साथ ही इस प्रकरण में प्रकाश में आए तीसरे अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

Lucknow News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप या छेड़छाड़ की बात नहीं हुई साफ

मामले में शुरू हुई जांच के बीच डीसीपी दक्षिणी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के पति मोनीलाल उर्फ सूर्या की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना से जुड़े 2 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। (Lucknow News) इसके साथ ही मृतका के शव के डॉक्टरों के पैनल की ओर से कराए गए पोस्टमार्टम की सामने आई रिपोर्ट में रेप या छेड़छाड़ जैसी बात अभी बात सामने नहीं आयी है। DCP ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर लगी चोटों की वजह से उसकी मौत की वजह बताई गई है। इसके साथ ही लगे आरोपों को ध्यान में रखते हुए गिरफ्त में आये दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

image 200

बंथरा थाना क्षेत्र के लोनहा की है पूरी वारदात, कार से युवकों के साथ गई थी मृतका

आपको बता दें कि ये पूरा मामला बीते गुरुवार देर रात का है।बंथरा थाना क्षेत्र के लोनहा के रहने वाले मोनीलाल उर्फ सूर्या ने ऊनी ब्यूटीशियन पत्नी छाया व बेटे के साथ रहते है। बताया जाता है कि गुरुवार देर रात अजय और विकास अपने एक अन्य साथी के साथ स्विफ्ट कार से घर आए और साले कि शादी के कार्यक्रम में मेहंदी लगवाने की बात कहकर छाया को अपनी कार से अपने साथ ले गए। छाया अपनी चचेरी बहन पलक के साथ गई थी। (Lucknow News) बताया जाता है कि रामदासपुर के पास ही युवकों की स्विफ्ट कार सड़क किनारे एक चबूतरे से टकराकर पलट गई और क्षतिग्रस्त हो गयी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार टकराने की आवाज सुनकर लोग घरों के बाहर निकले तो देखा कि तीनों युवक मौके से भाग रहे हैं, जिसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने छाया को सरोजनी नगर सीएचसी में इलाज के लिए पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पति ने युवकों पर लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

इस मामले में मृतका के पति ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि कार सवार अजय, विकास और आदर्श ने रास्ते में छाया के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। (Lucknow News) छाया की ओर से जब इस हरकत का विरोध किया गया चाकुओं से कई वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना को हादसे का रूप देने के लिए चबूतरे में टक्कर मारकर गाड़ी पलटा दी, जिससे ब्यूटीशियन की छाया की कार के नीचे दबकर मौत हो गई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें