Lucknow News: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल

Lucknow News: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के डॉक्टरों ने सोमवार को शुरू की गई अपनी हड़ताल को मंगलवार को खत्म कर दिया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से संस्थान के डॉक्टरों के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया गया।

डॉक्टरों ने संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) के समान वेतनमान की मांग की थी। 10 दिसंबर को उप सचिव एसपी सिंह ने एक शासनादेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि सातवां वेतनमान नए भर्ती होने वाले डॉक्टरों पर लागू होगा। वर्तमान में तैनात डॉक्टरों को पूर्व की भांति वेतन-भत्ते अनुमन्य रहेंगे।

Lucknow News: इस कारण वे हड़ताल पर चले गए थे

डॉक्टरों का कहना था कि शासनादेश से उनका मामला कोर्ट में होने के कारण प्रभावित होगा। इस कारण वे हड़ताल पर चले गए थे। डिप्टी सीएम पाठक ने डॉक्टरों को आश्वासन दिया कि उनका मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के वेतनमान को लेकर सरकार गंभीर है।

डॉक्टरों के प्रतिनिधि मंडल में एसएससीआई एंड फैकल्टी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ शरद सिंह, सचिव डॉ. विजेंद्र कुमार, सदस्य डॉक्टर प्रमोद कुमार गुप्ता और डॉ दुर्गेश शामिल हुए थे। हड़ताल के कारण सोमवार को संस्थान में मरीजों का इलाज प्रभावित रहा। मंगलवार को हड़ताल खत्म होने के बाद मरीजों को राहत मिली है

https://youtu.be/DKCNsKVrJjw?si=n9PlLXpHFpu4luMU

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें