Lucknow News: अवैध खनन का खुलासा करने वाले रिपोर्टर पर हमला, प्रशासन मौन

Lucknow News: अवैध खनन का खुलासा करने वाले रिपोर्टर पर हमला, प्रशासन मौन
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के नौबस्ता भेलू गांव में अवैध खनन का खुलासा करने वाले india24x7livetv के रिपोर्टर ध्यानेश सिंह ठाकुर पर मंगलवार को हमला किया गया। हमले के बाद ध्यानेश सिंह ठाकुर को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ध्यानेश सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्होंने अपने चैनल पर खबर चलाया था कि चिनहट थाना क्षेत्र के नौबस्ता भेलू गांव में परमिशन के दम पर अवैध मिट्टी सप्लाई हो रही है। इस खबर के बाद उन्हें मिट्टी माफियाओं से धमकियां मिल रही थीं।

WhatsApp Image 2023 12 12 at 17.04.18

11 दिसंबर को ध्यानेश सिंह ठाकुर जब अपनी पत्नी के साथ घर जा रहे थे, तभी रास्ते में उन पर मिट्टी माफियाओं ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें डंडों से पीटा और पिस्टल के दम पर उनकी घड़ी, मोबाइल फोन और ₹1500 छीन लिए।ध्यानेश सिंह ठाकुर ने हमले के बाद चिनहट थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। ध्यानेश सिंह ठाकुर का कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है।

ये है पूरा मामला

चिनहट थाना के अंतर्गत नौबस्ता भेलू गांव में परमिशन के दम पर अवैध मिट्टी सप्लाई को लेकर india24x7livetv लाइव टीवी के रिपोर्टर ध्यानेश सिंह ठाकुर ने अपने चैनल पर खबर चलाया की चिनहट थाना के अंतर्गत भेलू गांव नौबस्ता कला में परमिशन के दम पर प्राइवेट प्लाटों पर मिट्टी का अवैध सप्लाई हो जबकि परमिशन किसी सरकारी कार्य के लिए हुआ है जिसकी सूचना लखनऊ डीएम लखनऊ खनन विभाग हुआ थाना चिनहट को दिया गया जिसकी वीडियो भी उपलब्ध कराई गई अवैध खनन का वीडियो चलाने के बाद भी प्रशासन मिट्टी माफिया का ही साथ देता रहा वह खनन इंस्पेक्टर श्री दिनेश कुमार जी को फोन करने पर मीडिया कर्मियों का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल देते हैं और खनन माफियाओं को नंबर देकर धमकी दिलवाते हैं की अपना परिवार सुरक्षित रखना चाहते हो तो बीच में उंगली ना करो और मेरे ऊपर सत्ता एमएलसी व प्रशासन का हाथ है इसी उक्त खबर को india24x7livetv के रिपोर्टर ध्यानेश सिंह ठाकुर ने अपने चैनल पर चलाया इस बात को लेकर मिट्टी माफिया में काफी नाराजगी थी तथा धमकियां भी मिल रही थी की जान की परवाह करते हो तो हमारा कार्य चलने दो इसी बात को लेकर कल दिनांक 11/ 12/ 2023 इंडिया लाइव 24 * 7 के रिपोर्टर ध्यानेश सिंह के ऊपर माफियाओं ने हमला किया जिसका वीडियो एचपी टंकी देवा रोड के सीसीटीवी कैमरे में है.

WhatsApp Image 2023 12 12 at 17.04.18 1

उक्त घटना लगभग 9 से 9:30 बजे की है इसके बाद जब ध्यान सिंह ठाकुर थाने पर अपनी लिखित शिकायत दर्ज करवाने गए तो पहले तो बोला गया की एप्लीकेशन दो उसके बाद जब एप्लीकेशन दे दिया गया तो कहा गया कि रूको दूसरा पक्ष आ रहा है 1 घंटे पश्चात जब दूसरा पक्ष आया तो प्रशासन के सामने ही ध्यानेश सिंह व उनकी पत्नी से दूसरे पक्ष ने अभद्रता की तथा प्रशासन ने भी उल्टा उन्हें का साथ दिया और बहुत जलील किया जिससे ध्यानेश सिंह ठाकुर ने शर्मिंदा होकर अपना एप्लीकेशन देकर चुपचाप थाने से चले आए करीब आधे घंटे पश्चात ध्यानेश सिंह के चचेरे भाई का फोन आता है कि उक्त मिट्टी माफिया होने रोड डंडों से पीट कर पिस्टल के दम पर घड़ी मोबाइल फोन ₹1500 छीन लिया तथा अधमरा करके छोड़ दिया.

WhatsApp Image 2023 12 12 at 17.04.19

चिनहट थाना को एप्लीकेशन देने पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की उल्टा अभद्र भाषा व गलियों का प्रयोग किया गया तथा मेडिकल कराने में भी लापरवाही की गई बहुत जोर देने पर वह परिवार वालों के कहने पर मेडिकल कराया गया आज तक अभी खबर चलने तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई तथा 20 से 25 अपराधियों की जो घटना में सन लिप्त है उनकी गिरफ्तारी भी नहीं हुई यहां तक की मेडिकल कराते समय प्रशासन के सामने ही स्विफ्ट कर से वह फॉर्च्यूनर से मुखबरी की जा रही थी तथा वीडियो बनाया जा रहा था वह पिस्टल दिखाया जा रहा था प्रशासन मौन खड़ा था महोदय india24x7livetv के रिपोर्टर ध्यानेश सिंह ठाकुर तथा उनके सब परिवार नारायण सिंह धीरू सिंह सत्यम सिंह अनूप सिंह तथा उनकी पत्नी व बच्चों को वह अन्य साथियों को जान का खतरा है कृपया हमारी FIR प्रशासन दर्ज करें हमारी यही मांग है तथा दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो वह गिरफ्तारी हो.

रिपोर्ट- ध्यानेश सिंह ठाकुर

https://youtu.be/TmLikTG8Z3s?si=N1jrsbB8TGoP3iiM

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें