Lucknow News: रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में शार्ट सर्किट होने से लगी आग, परिसर में धुआं भरा, मची अफरातफरी

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम के ए ब्लॉक स्थित रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय में मंगलवार को दोपहर 11 बजे एसी में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका।

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड कमरा नम्बर 3 में डॉ केपी सिंह ड्यूटी पर थे। कमरे में एसी चल रहा था। अचानक एसी से बाहर की तरफ धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं और अस्पताल परिसर में धुआं भरने लगा।

आग की खबर फैलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाना शुरू कर दिया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। थोड़ी देर बाद दमकल के पहुंचते ही आग पर काबू पा लिया गया। कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

https://youtu.be/nE6a3910SZY?si=wNuOo7JFj4nEfukW

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=56500

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें