Lucknow News: लखनऊ के देवा रोड पर स्थित नौबस्ता कला में सरकारी तालाब की मिट्टी को अवैध रूप से बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में पत्रकारों ने खनन अधिकारी को सूचना दी, लेकिन खनन अधिकारी ने अभद्रता से बात करते हुए पत्रकारों को ब्लैकलिस्टेड कर दिया। स्थानीय पुलिस भी खनन माफिया का साथ दे रही है।
लखनऊ
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 8, 2023
खनन अधिकारी की मिलीभगत से लखनऊ में सरकारी तालाब की मिट्टी की अवैध बिक्री, पत्रकार की शिकायत पर खनन अधिकारी ने अभद्रता की, ब्लैकलिस्ट किया, स्थानीय पुलिस भी अवैध खनन में शामिल, देवा रोड पर स्थित नौबस्ता कला के सरकारी तालाब का मामला #india24x7livetv #miningofficer #DMLKO
जानकारी के अनुसार, देवा रोड पर स्थित नौबस्ता कला में एक सरकारी तालाब है। इस तालाब की मिट्टी को अवैध रूप से बेचा जा रहा है। इसकी जानकारी जब स्थानीय लोगों को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत खनन विभाग में की। खनन विभाग के अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पता चला कि तालाब की मिट्टी अवैध रूप से ट्रैक्टरों से बाहर निकाली जा रही है।
Lucknow News: पत्रकारों ने भी खनन अधिकारी से संपर्क किया
इस मामले में पत्रकारों ने भी (Lucknow News) खनन अधिकारी से संपर्क किया। पत्रकारों ने खनन अधिकारी से पूछा कि अवैध खनन क्यों हो रहा है? इस पर खनन अधिकारी ने पत्रकारों से अभद्रता से बात की और उन्हें ब्लैकलिस्टेड कर दिया। स्थानीय पुलिस भी इस मामले में खनन माफिया का साथ दे रही है। पुलिस ने पत्रकारों को धमकाया है कि अगर उन्होंने इस मामले में खबर प्रकाशित की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी ही ऐसे खनन माफिया का साथ देंगे और अवैध खनन को बढ़ावा देंगे तो भारतीय सविधान की धज्जिया उड़ जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
ब्यूरो रिपोर्ट










