Lucknow News: लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के नौबस्ता कला भेलू गांव में अवैध खनन का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तालाब की मिट्टी की चोरी की जा रही है और उसे परमिशन की जगह पर नहीं भेजकर प्राइवेट प्लाटों पर सप्लाई किया जा रहा है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने शिकायत की है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
सीतापुर में मार्डन पैथलाजी में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक. #india24x7livetv #NewsUpdate #sitapur pic.twitter.com/8VV6K7xyAf
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 7, 2023
Lucknow News: लखनऊ में अवैध खनन
स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के 12:00 बजे से शुरू होती है खुदाई और सुबह 5:00 बजे तक खुदाई का कार्य चलता है। पोकलैंड को छुपाकर झाड़ियों के बीच रखा जा रहा है। थानों के सामने से डंपर फर्राटे भर रहे हैं, लेकिन प्रशासन सो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध खनन से तालाब का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा, राजस्व को भी नुकसान हो रहा है।
उन्होंने प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में खनन विभाग के अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। यह मामला एक बार फिर अवैध खनन की समस्या को उजागर करता है। सरकार को इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।
रिपोर्ट- ध्यानेश सिंह ठाकुर










