Lucknow News: सांसद बृजभूषण बोले, कौन कटवा रहा है मेरा टिकट… सांसद दानिश अली को गिरेबान में झांकने की सलाह दी

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: गोंडा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है। इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या आपका टिकट कट रहा है? क्योंकि सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है तो सांसद बृजभूषण हाजिर जवाबी के साथ बोले कौन कटवा रहा है मेरा टिकट। नाम बताइए।

उन्होंने पत्रकार से उल्टे सवाल किया कि क्या आप मेरा टिकट कटवा रहे हैं? उन्होंने कई बार यह सवाल किया। (Lucknow News) सांसद बृजभूषण शरण सिंह रविवार को बाराबंकी केडी सिंह बाबू स्टेडियम में एक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे थे।
संसद में चर्चा के दौरान भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी और बसपा सांसद दानिश अली के बीच असंसदीय भाषा के प्रयोग पर सांसद बृजभूषण ने कहा कि बिधूड़ी जी ने जो कहा उसके लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने माफी मांगी लेकिन दानिश अली को भी अपने गिरेहबान में झांकना चाहिए।

सांसद ने कहा कि संसद में हुई इस घटना के लिए जितना जिम्मेदार बिधूड़ी है उतना ही दानिश अली भी। उन्होंने आरोप लगाया कि चाहे प्रधानमंत्री बोल रहे हो या गृहमंत्री दानिश अली रनिंग कमेंट्री जरूर करते हैं। यह ठीक नहीं। इस मौके पर भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष हुआ। कार्यक्रम में सांसद उपेंद्र रावत, हैदरगढ़ के विधायक दिनेश रावत समेत तमाम लोग मौजूद थे।

https://youtu.be/7Z7-24rEHEA?si=t5twRtoK2llVt5P2

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=56670

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें