Lucknow News: लखनऊ में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की तलाश तेज! ओशोनगर में अग्निकांड के बाद अवैध बस्ती सजाने वाले ठेकेदार पर दर्ज हुई FIR

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर से पाकिस्तानियों को वापस उनके मुल्क भेजने की कवायत तेज हो गई। (Lucknow News) इसी कार्रवाई के बीच अब उत्तर प्रदेश अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की तलाश भी तेज हो गयी है। राजधानी लखनऊ में इसका असर तब देखने को मिला, जब शहर के अलग अलग इलाकों में अवैध रूप से सजी बस्तियों में आग लगने की घटनाएं सामने आना शुरू हुईं।

बीते दिनों लखनऊ के कनौसी स्थित ओशोनगर में झोपड़ियों में लगी भीषण आग के बाद स्थानीय लोगों ने अवैध रूप से बस्ती सजाने का आरोप लगाकर ठेकेदार संजीव गुप्ता के खिलाफ कृष्णानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

image 253

Lucknow News: शहर में रह रहे अवैध बांग्लादेशियों और रोहिग्याओं की हो रही पहचान

शहर में रह रहे पाकिस्तानियों की पहचान करने के साथ ही लखनऊ के अलग अलग इलाकों में सजी बस्तियों में रह रहे अवैध बांग्लादेशियों और रोहिग्याओं की पहचान करने के लिए अधिकारियों को लगाया गया है। (Lucknow News) सूत्रों की माने तो प्रदेश में चोरी-छिपे अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की पहचान करने के लिए जिम्मेदार अफसरों को जरूरी और कड़े दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।

ओशोनगर में झोपड़ियों में लगी आग के बाद स्थानीय लोगों ने लगाए थे गंभीर आरोप

आपको बता दें कि कनौसी स्थित ओशोनगर में झोपड़ियों में लगी भीषण आग में झोपड़ियों के साथ साथ तीन पक्के मकान भी बर्बाद हो गए थे। (Lucknow News) लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा था कि आखिर कब तक इन अवैध बस्तियों की आड़ में अवैध कारोबार और प्रशासनिक लापरवाही चलती रहेगी? स्थानीय लोगों के आरोप था कि ठेकेदार संजीव गुप्ता ने खाली भूमि पर अवैध रूप से झुग्गी बस्ती बसाई थी। इतना ही नहीं, हर झोपड़ी से 1200 से 1500 रुपए प्रति माह किराया के तौर पर वसूला जाता था। इतना ही नहीं, बस्तीवासियों से शहरी इलाके का कूड़ा-कबाड़ खरीदने का अवैध धंधा भी संचालित किया जा रहा था।

भाजपा विधायक ने अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या के संबंध में CM योगी से की थी मुलाकात

बताते चलें कि इसी साल 2025 के जनवरी महीने में लखनऊ पूर्वी से बीजेपी विधायक ओपी श्रीवास्तव ने बांग्लादेशी नागरिकों के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान भाजपा विधायक ने CM योगी से पूर्वी विधानसभा को अप्रवासी बांग्लादेशियों व रोहिंग्या की ओर से किए गए अवैध कब्जों से मुक्त कराने की मांग की थी। भाजपा विधायक का कहना था कि कई इलाकों में बांग्लादेशियों ने अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ियां और बस्तियां बनाकर रखी हैं, उनके द्वारा लखनऊ व अन्य जिलों में जाकर तरह-तरह के आपराधिक कृत्य किए जाते हैं।

बढ़ती आग की घटनाओं के बाद जाग रहा प्रशासन

लखनऊ के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच बस्तियों में आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। (Lucknow News) आग की चपेट में आने के बाद प्रशासन उन अवैध बस्तियों में बुल्डोजर का एक्शन लेता है। लिहाजा, लखनऊ का प्रशासन शहर के अलग अलग हिस्सों में बसी बस्तियों में रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की पहचान करने में जुटा हुआ है। इसकी जिम्मेदारी लखनऊ नगर निगम, LDA व स्थानीय पुलिस को भी सौंपी गई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें