Lucknow News : राजधानी लखनऊ में एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) ने एक पूर्व आईपीएस अफसर के कब्जे से तीन हेक्टेयर जमीन को मुक्त कराया है। यह जमीन इकाना स्टेडियम के समीप गोमती नदी के तट पर स्थित है। एलडीए का आरोप है कि पूर्व आईपीएस डॉ कश्मीरा सिंह और उनकी पत्नी अनीता सिंह के नाम से बोर्ड लगाकर तीन हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर लिया गया था।
संसद सिक्योरिटी ब्रीच पर बोलीं शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, 'पास देने वाले MP से पूछताछ हो'. #india24x7livetv #NewsUpdate pic.twitter.com/9BLAcFmDv3
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 14, 2023

Lucknow News : एलडीए की कार्रवाई का आईपीएस ने किया विरोध
पूर्व आईपीएस डॉ कश्मीरा सिंह ने एलडीए द्वारा की गई कार्रवाई का विरोध किया है। उनका कहना है कि यह जमीन नवाब काजिम अली, सैयद सादिक अली और अली हसन की थी। तीन भाईयों में से एक तिहाई जमीन मेरी पत्नी अनीता सिंह और एक तिहाई जमीन बड़े भाई ने साल 2007 में खरीदा था। तब से यह जमीन हमारे कब्जे में थी। यहां छोटे-मोटे निर्माण भी किए गए थे। जमीन को लेकर एलडीए से विवाद 2021 में शुरू हुआ। फिलहाल मामला हाईकोर्ट में लंबित है। कश्मीरा सिंह ने आरोप लगाया कि एलडीए ने बिना किसी सूचना और नोटिस के जमीन पर बनी चारदीवारी तोड़कर उसे समतल कर दिया।

Lucknow News : हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
एलडीए के अधिकारियों ने बताया कि डॉ कश्मीरा सिंह ने जमीन के अधिग्रहण के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद एलडीए ने बुधवार को कार्रवाई की। एलडीए के इस कदम का स्वागत किया जा रहा है। लोग मान रहे हैं कि यह अतिक्रमणकारियों के लिए एक चेतावनी है।










