Lucknow School Van Rape Case: लखनऊ में स्कूल वैन चालक की हैवानियत! 4 साल की नर्सरी छात्रा से कई दिनों तक दुष्कर्म का आरोप

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow School Van Rape Case: लखनऊ के तालकटोरा इलाके में स्कूल वैन (School Van) के चालक पर चार साल की नर्सरी छात्रा के साथ दुष्कर्म (Rape) करने का आरोप लगा है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मां को घटना की जानकारी हुई। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। बच्ची का अस्पताल (Hospital) में इलाज चल रहा है।

Lucknow School Van Rape Case: प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है बच्ची

तालकटोरा निवासी पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी चार साल की बेटी राजाजीपुरम के एक प्राइवेट स्कूल में नर्सरी की छात्रा है। बच्ची को स्कूल लाने और घर ले जाने के लिए परिवार ने वैन लगवाई थी।

Also Read –Ramayana Movie: भव्य ट्रेलर लॉन्च से पहले रामायणम् की पूरी टीम ने दर्शकों को दिया बड़ा सरप्राइज

बच्ची के माता-पिता दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं। इस स्कूल वैन को उन्नाव के मूल निवासी गिरीश मिश्रा चला रहा था।

घर लौटने के बाद डरी-सहमी थी बच्ची

मां ने बताया कि शुक्रवार को उनकी बेटी स्कूल से घर आई तो वह काफी डरी-सहमी थी। उसकी तबीयत भी ठीक नहीं लग रही थी। हालांकि, उस समय परिजनों को घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और किसी ने उसकी हालत पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

शनिवार को बच्ची की तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। उसे पेट दर्द और बुखार की शिकायत हुई। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

Also Read –Ken-Betwa Link Project: ‘हार्ट ऑफ इंडिया’ की सबसे स्वच्छ नदियों में शामिल केन पर क्यों हो रहा विरोध? समझें पूरा मामला

डॉक्टरों की जांच में सामने आया दुष्कर्म

वहीं अस्पताल में डॉक्टरों की जांच के दौरान सामने आया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। यह जानकारी मिलते ही बच्ची के परिजनों के होश उड़ गए।

मां ने बच्ची से घटना के बारे में पूछने की कोशिश की, लेकिन डर की वजह से वह कुछ नहीं बोल पाई। इसके बाद बच्ची की मां ने तालकटोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी को देखते ही रोने लगी बच्ची

पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी वैन चालक गिरीश मिश्रा को हिरासत में ले लिया। जब बच्ची को थाने में आरोपी के सामने लाया गया तो वह उसे देखते ही रोने लगी।

बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को बताया कि आरोपी गिरीश कई दिनों से उसके साथ गलत काम कर रहा था। बच्ची की बात सुनकर उसकी मां स्तब्ध रह गई।

हिरासत में आरोपी

वहीं मामले पर जानकारी देते हुए तालकटोराइंस्पेक्टर कुलदीप ने पत्रकारों से बताया है कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

आरोपी गिरीश मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस स्कूल वैन के अन्य बच्चों और स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें