Mafia Atiq Ahmad : माफिया अतीक के करीबी पर चला योगी सरकार का हंटर, 50 करोड़ की अवैध संपत्ति पर होगी कार्रवाई

Mafia Atiq Ahmad : माफिया अतीक के करीबी पर चला योगी सरकार का हंटर, 50 करोड़ की अवैध संपत्ति पर होगी कार्रवाई
Facebook
X
WhatsApp

Mafia Atiq Ahmad : माफिया अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर योगी सरकार का एक्शन जारी है। प्रयागराज में 50 करोड़ से ज्यादा की वक्फ बोर्ड की संपत्ति को अवैध तरीके से माफिया अतीक के करीबियों के नाम पट्टा करने वाले मोहम्मद अशियम को मुतवल्ली पद से हटा दिया गया है।

यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने माफिया अतीक के करीबी मोहम्मद अशियम को प्रयागराज के पूरामुफ्ती स्थित वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी नंबर 66, 67 और 68 के मुतवल्ली पद से हटा दिया है। अशियम को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। अवैध तरीके से वक्फ बोर्ड की संपत्ति को माफिया अतीक और अशरफ के प्रभाव में उसके करीबियों के नाम पट्टा की गई संपत्ति की रिकवरी को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को पत्राचार किया गया है। माफिया अतीक के करीबी मोहम्मद अशियम की जगह पर एडवोकेट अम्माद हसन को नया मुतवल्ली नियुक्त किया गया है।

Atiq Ahmad Property

Mafia Atiq Ahmad : पूरा मामला

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ ने अपने करीबी और रिश्तेदारों के नाम वक्फ बोर्ड की 50 करोड़ कीमत की संपत्ति को अवैध तरीके से लीज पर ले लिया था। इस करोड़ों की संपत्ति पर माफिया के करीबियों ने मार्केट भी बनवा लिया है। इसी वक्फ बोर्ड की संपत्ति के कुछ हिस्से पर माफिया अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब का आलीशान आशियाना भी बन गया है। हालांकि आशियाने को गैंगस्टर के तहत पुलिस ने कुर्क कर लिया है।

पूर्व सांसद अतीक अहमद (File Photo)

Mafia Atiq Ahmad : अवैध संपत्ति पर होगी कार्रवाई

image 340

एडवोकेट अम्माद हसन ने बताया कि अब इस प्रॉपर्टी पर हुए अवैध कब्जे को हटवाना उनकी प्राथमिकता में है। जो लोग भी माफिया की मिलीभगत से वक्फ बोर्ड की संपत्ति को अवैध तरीके से पट्टा करके लाभ अर्जित किए हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई के लिए संबंधित को पत्राचार किया जाएगा।

https://youtu.be/38Pq8j-yP0A?si=r-jIBkXKee1g1zAC

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें