Mirzapur News : यूपी के जिले के विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के प्रयागराज मिर्जापुर हाइवे के बिहरसड़ा गांव के पास दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मिर्जापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।सभी बोलेरो सवार छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।
बातचीत से निकल सकता है हल, किसान हमारी प्राथमिकता: रविशंकर प्रसाद. #india24x7livetv #NewsUpdate #RaviShankarPrasad pic.twitter.com/nE3EXjcxVM
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 21, 2024
Mirzapur News : बोलेरो ने कंटेनर में मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर के विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के प्रयागराज मिर्जापुर हाइवे के बिहरसड़ा गांव के पास बुधवार सुबह उस समय चीख पुकार मच गई। जब दर्शनार्थियों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खडी कंटेनर ट्रक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो दर्शनार्थियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। बोलेरो गाड़ी में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी।

Mirzapur News : दो लोगों की मौत,आठ की हालत गंभीर

इस हादसे में सुमेर और गुलासो नाम के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।आठ अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। सभी घायलों को मिर्जापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।








