Maharashtra News: महाराष्ट्र में कांग्रेस को तगड़ा झटका, उपाध्यक्ष हिदायतुल्लाह पटेल पर मस्जिद में चाकू से हमला; मौत

Facebook
X
WhatsApp

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजनीति में एक दुखद खबर सामने आई है। अकोला जिले में कांग्रेस के उपाध्यक्ष हिदायतुल्लाह पटेल की मौत हो गई है। 66 वर्षीय नेता पर मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे मस्जिद के बाहर चाकू से हमला हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस घटना ने अकोला जिले में सदमे का माहौल पैदा कर दिया है।

Maharashtra News: मस्जिद के बाहर हुई हत्या

जानकारी के अनुसार, हिदायतुल्लाह पटेल अकोट तालुका के मोहाला गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। (Maharashtra News) जैसे ही वह नमाज खत्म कर बाहर निकल रहे थे, उसी समय हमलावर ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में नेता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Also Read –Bulldozers action: 32 बुलडोजर… 200 ट्रक मलबा… दिल्ली में रातभर चला ऑपरेशन क्लीन,मस्जिद के पास की इस कार्रवाई से मचा बवाल

पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह

पुलिस ने बताया कि इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। (Maharashtra News) फिलहाल पुलिस ने हमलावर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Also Read –India And America: कई देशों की ‘लंका’ लगाने वाली ताकत US Deep State भारत में हुई पस्त, ये है सुपरपावर की हार की पूरी कहानी

राजनीतिक और सामाजिक हलचल

हिदायतुल्लाह पटेल की हत्या ने न केवल कांग्रेस नेताओं को बल्कि पूरे राजनीतिक और सामाजिक तंत्र को सकते में डाल दिया है। पार्टी और स्थानीय लोग इस घटना को लेकर गहरी चिंता में हैं। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें