Bulldozers action: पुरानी दिल्ली स्थित फैज़-ए-इलाही मस्जिद के आसपास के अवैध अतिक्रमण को एमसीडी ने हटा दिया है। यह कार्रवाई मंगलवार रात शुरू हुई और बुधवार सुबह तक जारी रही। पूरे इलाके में 30 से अधिक बुलडोजर लगे थे, जबकि सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात थे। (Bulldozers action) कार्रवाई के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी भी की गई, हालांकि, पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को सामान्य किया। यह कार्रवाई दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद की गई।
फैज़-ए-इलाही मस्जिद के आसपास विभिन्न प्रकार के अतिक्रमण हो गए थे, जिनमें दुकानों और मैरिज हॉल के अलावा अन्य निर्माण शामिल थे। (Bulldozers action) मस्जिद कमेटी का दावा है कि ये क्षेत्र उनका कब्जा है और वक्फ बोर्ड की संपत्ति है, लेकिन इसके लिए कोई कागजात नहीं थे, जिसके बाद एमसीडी ने नोटिस जारी कर देर रात बुलडोजर कार्रवाई की।
Bulldozers action: पुरानी दिल्ली में रातभर क्या हुआ?
- एमसीडी ने मंगलवार रात करीब एक बजे अवैध निर्माण हटाने के लिए कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर और भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
- जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, वहां मौजूद लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी, और बाद में पत्थरबाजी भी की गई।
- पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर स्थिति पर काबू पाया, हालांकि इस पत्थरबाजी में 6 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।
- नारेबाजी और पत्थरबाजी के बावजूद, 30 से अधिक बुलडोजर रातभर चलते रहे और 36,000 वर्ग फीट अतिक्रमण हटा लिया गया। अधिकारी का कहना है कि 20% से अधिक अतिक्रमण अभी बाकी है, जिसे जल्द ही हटा लिया जाएगा।
https://youtu.be/VmdsKswulxg?si=rZ-MmOgWy2Bh4lzfAlso Read –Sonbhadra: हिण्डाल्को प्रबंधन द्वारा महिला मंडल उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के मध्य स्वेटर वितरित
- रातभर चली इस कार्रवाई के कारण 200 ट्रक से अधिक मलबा एकत्र हुआ है, और इसे हटाने में चार दिन लग सकते हैं।
- एमसीडी अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई जारी रहेगी, और उसके बाद मस्जिद कमेटी को जमीन पर दीवार बनाने का आदेश दिया जाएगा। इसके बाद, सारी जमीन एमसीडी के कब्जे में आ जाएगी।
- पत्थरबाजी की घटना के बाद इलाके को अलग-अलग सेक्टर में बांट दिया गया, और 9 डीएसपी रैंक के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी।
- दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है, और CCTV फुटेज के जरिए पत्थरबाजों की पहचान की जा रही है।















