Maharashtra News : महाराष्ट्र की राजनीति से आज एक और दुखद खबर सामने आई है। लंबे समय से बीमार चल रहे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन हो गया। 59 वर्षीय पाटनी की दोनों किडनी फेल हो गई थी। जिसके कारण पिछले दो-तीन सालों से वह बीमार चल रहे थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
कांग्रेस को आर्थिक रूप से अपंग बना रही BJP और मोदी सरकार: जयराम रमेश. #india24x7livetv #NewsUpdate #jairamnaresh #Congress pic.twitter.com/5UTHejgVj1
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 23, 2024
Maharashtra News : PM मोदी ने जताया शोक

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, बीजेपी विधायक राजेंद्र पाटनी के निधन से दुख हुआ। वह कई सामुदायिक सेवा पहलों में सबसे आगे थे और लोगों के लिए एक प्रभावी आवाज थे। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में भी सराहनीय भूमिका निभाई। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

वहीं, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि विधानसभा में मेरे सहयोगी राजेंद्र पाटनीजी का आज निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से बीमारी से जूझ रहे थे। हम सभी को उम्मीद थी कि वे इस संकट से बाहर आ जायेंगे. लेकिन आज उनकी जान चली गई। भाजपा ने ग्रामीण मुद्दों की जानकारी रखने वाला एक जन प्रतिनिधि खो दिया है।
Maharashtra News : सुबह हुआ पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन

बता दें कि इससे पहले आज ही तड़के महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें 21 फरवरी तो दिल का दौड़ा पड़ा था, जिसके बाद उनका मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में इलाज चल रहा था। जोशी राज्य की पहली शिवेसना-बीजेपी एनडीए सरकार के पहले मुख्यमंत्री थे।









