Mai Behen Yojana: 14 जनवरी को महिलाओं के खाते में ₹30,000! – तेजस्वी यादव का अंतिम दांव, क्या ये ‘माई बहन योजना’ दिलाएगी महागठबंधन को सत्ता?

Facebook
X
WhatsApp

Mai Behen Yojana: बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार आज अपने आखिरी दिन पर है। आज शाम 6 बजे तक सभी उम्मीदवारों को प्रचार बंद करना होगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने जनता से कई बड़े वादे किए। (Mai Behen Yojana) उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो 14 जनवरी को हर महिला के खाते में 30 हजार रुपये डाले जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने और भी कई महत्वपूर्ण वादे किए, जो चुनावी मैदान में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

Also Read –Yogi Adityanath Bihar visit: बिहार में फिर गूंजेगा विकास का संकल्प! दरभंगा, समस्तीपुर, लखीसराय और गोपालगंज में आज जनता से संवाद करेंगे सीएम योगी

Mai Behen Yojana: तेजस्वी यादव ने बिहार में बदलाव की लहर का दावा किया

तेजस्वी यादव ने कहा, “हम पूरे बिहार में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और जनता में बदलाव की लहर है। लोग 20 साल से सत्ता में काबिज सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं। इस बार बिहार की जनता बदलाव चाहती है।” उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार बनने पर हर महिला को आर्थिक मदद देने के लिए ‘माई बहन योजना’ के तहत उन्हें हर महीने ढाई हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही, 14 जनवरी को महिलाओं के खातों में एक साथ एक साल का पैसा जमा किया जाएगा, ताकि उन्हें इसका पूरा लाभ मिल सके। (Mai Behen Yojana) तेजस्वी यादव ने जीविका दीदी समुदाय की महिलाओं के लिए भी एक बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर जीविका दीदियों को स्थायी किया जाएगा और हर महीने उन्हें 2 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही, तेजस्वी यादव ने यह भी ऐलान किया कि उनकी सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेगी और सरकारी कर्मचारियों की पोस्टिंग उनके गृह जिले से 70 किलोमीटर के अंदर की जाएगी।

Also Read –Jungle RaJ: बिहार का “जंगलराज”: कैसे 80 के दशक में डकैतों ने लिखी सत्ता की कहानी और ज़ात-पात के नाम पर हुए नरसंहार?

14 जनवरी को महिलाओं के खाते में 30 हजार रुपये

किसानों के लिए भी तेजस्वी यादव ने कुछ अहम वादे किए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। वर्तमान में राज्य सरकार किसानों से 55 पैसे प्रति यूनिट बिजली वसूलती है, लेकिन उनकी सरकार इसे पूरी तरह से मुफ्त कर देगी। इसके अलावा, पैक्स के प्रतिनिधियों को जनप्रतिनिधि का दर्जा मिलेगा और पैक्स अध्यक्षों को मानदेय दिया जाएगा। (Mai Behen Yojana) तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि धान की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अलावा प्रति क्विंटल 300 रुपये और गेहूं की खरीद पर 400 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। इस तरह के वादों के साथ तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों से अपील की है कि वे महागठबंधन को मौका दें और राज्य में बदलाव लाएं। (Mai Behen Yojana) आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा, और उसके बाद सभी पार्टियां सिर्फ चुनावी परिणाम का इंतजार करेंगी। इससे पहले महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ‘तेजस्वी प्रण’ के नाम से घोषणा पत्र जारी किया गया था, जिसमें हर घर में एक सरकारी नौकरी देने का वादा भी किया गया था। अब देखना यह होगा कि इन वादों का असर बिहार के चुनावी परिणाम पर किस तरह पड़ता है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें