Mamata Banerjee convoy attack: पूर्व CM ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने फेंका कीचड़ और जूते; जमकर की नारेबाजी

Facebook
X
WhatsApp

Mamata Banerjee convoy attack: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलिशहर में पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी के काफिले को प्रदर्शनकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी एक मृत TMC कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही थीं, तभी गुस्साई भीड़ ने उनके काफिले को रास्ते में रोक लिया।

प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी की गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया और उस पर कीचड़, पानी की बोतलें, जूते और चप्पलें फेंकीं। इस दौरान भीड़ ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी को लेकर आपत्तिजनक और तीखी टिप्पणियां भी कीं।

Also Read –Air India Phuket-Delhi Flight Row: 300 फीट नीचे गिरा विमान…नशे में था पायलट! मेडिकल टेस्ट में सनसनीखेज खुलासा, एक्शन में DGCA

Mamata Banerjee convoy attack: पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

काफिले को घिरता देख पुलिस और सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के बाद सुरक्षा घेरे में ममता बनर्जी को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Also Read –PM Modi IIT Delhi Controversy: IIT दिल्ली में PM मोदी के सामने सिर झुकाने के निर्देश का दावा, भड़के ओवैसी; क्या है पूरा विवाद?

मृत TMC कार्यकर्ता की मौत पर परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

हंगामे की वजह एक मृत TMC कार्यकर्ता की मौत को लेकर परिवार की ओर से लगाए गए आरोप बताए जा रहे हैं। मृतक के परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर हिरासत में उसके साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट करने और पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

इन्हीं आरोपों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बताई जा रही है। ममता बनर्जी इसी मामले में मृतक के परिवार से मिलने पहुंची थीं, लेकिन रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोककर विरोध शुरू कर दिया।

यह खबर शुरुआती जानकारी के आधार पर प्रकाशित की गई है। घटना से जुड़े नए तथ्य और आधिकारिक बयान सामने आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें