
Honey Singh News: सिंगर और रैंपर हनी सिंह को कौन नहीं जानता है। यदि भारतीय संगीत जगत में किसी ने अपनी रैपिंग से दर्शकों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई तो वो हनी सिंह ही है। उनके गानें आज भी पार्टियों की शान होते हैं। ऐसे ही Honey Singh के खिलाफ मोहाली में उनके गाने मखाना को लेकर 2018 में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। (Honey Singh News) जिसको अब जाकर कोर्ट ने रद्द कर दिया है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला और कितने अमीर हैं हनी सिंह
Honey Singh News: हनी सिंह के खिलाफ दर्ज एफाआई रद्द
मोहाली की एक अदालत ने रैपर यो यो हनी सिंह के खिलाफ उनके 2018 के गाने मखना में कथित तौर पर आपत्तिजनक बोलों से संबंधित एफआईआर को रद्द कर दिया है। छह साल पुराने इस मामले में यह फैसला तब आया जब दोनों मूल शिकायतकर्ताओं ने पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी और एएसआई लखविंदर कौर ने कहा कि उन्हें मामले को बंद करने पर कोई आपत्ति नहीं है। (Honey Singh News) मटौर थाने में दर्ज प्राथमिकी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा कानूनी समीक्षा के अधीन थी, जिसने क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है और इस तरह मामला प्रभावी रूप से समाप्त हो गया। हनी सिंह के खिलाफ यह मामला आईपीसी की धारा 294 और 509, आईटी अधिनियम की धारा 67 और महिलाओं का अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम की धारा 6 के तहत दर्ज किया गया था।
हनी सिंह कितने अमीर हैं
हिरदेश सिंह के रूप में जन्मे, हनी सिंह की कुल संपत्ति 25 मिलियन डॉलर के करीब है यानि 205 करोड़ रूपए (Honey Singh Net Worth In Rupees) है। इसका श्रेय उनके गाने को जाता है। जिसमें देसी कलाकार, अंग्रेजी बीट, मिलियनेर, ब्लू आईज और अन्य गाने शामिल है। (Honey Singh News) हनी सिंह ना केवल खुद के एलब्स में ही गाते हैं अपितु वो बॉलीवुड की फिल्मों में भी गाते हैं। इसके अलावा वो लाइव कॉन्सर्ट के माध्यम से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं।
ये भी पढ़ें –Chandauli: थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक अवैध तमंचा 2 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार














