Medical College: डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों से की मारपीट! वीडियो वायरल

Medical College: डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों से की मारपीट! वीडियो वायरल
Facebook
X
WhatsApp

Medical College: मेरठ जिले के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में सोमवार देर रात डॉक्टरों और तीमारदारों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टरों की टीम एक बच्चे की पट्टी खोल रही है। तभी बच्चे के पिता दीपक उनसे बात करने लगते हैं। इस दौरान दोनों पक्षों में बहस हो जाती है और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो जाती है। दीपक का आरोप है कि डॉक्टरों ने उनके बेटे को काफी देर तक इलाज नहीं किया। जब उन्होंने खुद ही इलाज शुरू किया तो डॉक्टरों ने उनके साथ मारपीट की।

Medical College: पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज के 5 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार हैं।

पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर उनकी पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि डॉक्टरों को मरीजों और उनके परिजनों के साथ संयम से पेश आना चाहिए।

https://youtu.be/02SNeczUt98?si=ch68xAEo8Yubxx3H

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें