UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हिंदू संगठनों ने करवा चौथ पर मुस्लिम युवकों से मेहंदी न लगवाने का आह्वान किया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने शहर की महिलाओं से अपील की है कि वे इस पवित्र त्योहार पर मेहंदी लगाने वाले दूसरे समुदाय के युवकों से दूर रहें। विहिप ने बजरंग दल और राष्ट्र सेविका समिति के सहयोग से शहर में 11 स्थानों पर मेहंदी केंद्र खोला है।
हिंदू संगठनों का कहना है कि महिलाएं इन केंद्रों पर हिंदू बहनों से ही मेहंदी लगवाए। विहिप नेता ललित माहेश्वरी का कहना है कि मुजफ्फरनगर के हिंदू बाहुल्य इलाकों में मेहंदी लगवाने के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं। 30 और 31 अक्टूबर को यहां मेहंदी लगाई जाएगी। इस बीच, खतौली सीट से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने कहा है कि मुस्लिम लड़कों के इरादों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।
मुजफ्फरनगर
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) October 25, 2023
बजरंग दल ने करवा चौथ पर मुस्लिम युवकों को दी चेतावनी
महिलाओं से हिंदू संगठनों के मेहंदी केंद्र में ही मेहंदी लगवाने की अपील की
बजरंग दल और विहिप कार्यकताओं ने घूम-घूमकर तलाशी अभियान चलाया. #india24x7livetv #NewsUpdates #uttarpradesh #karvachauth pic.twitter.com/VR4ztJ2bzp
दूसरी ओर, जमीयत उलेमा हिंद के प्रदेश सचिव कारी जाकिर का कहना है कि उन्हें विहिप और बजरंग दल की अपील से कोई आपत्ति नहीं है। बल्कि वह चाहते हैं कि लड़कियों को सिर्फ लड़कियां अथवा महिलाएं ही मेहंदी लगाएं। लेकिन यह धर्म और नफरत की बुनियाद पर ऐसी अपील नहीं करनी चाहिए। इस मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस चुप्पी साधे हुए है।
UP News: हिंदू संगठनों की अपील पर विवाद
हिंदू संगठनों की अपील पर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है। कुछ लोगों का कहना है कि यह अपील सांप्रदायिकता को बढ़ावा देती है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि यह अपील महिलाओं की सुरक्षा के लिए है। भारत में करवा चौथ एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी लगाती हैं। मेहंदी को सुहाग की निशानी माना जाता है।









