Meerut Murder Case: पत्नी ने मुंह..प्रेमी ने दबाया गला, पति के कत्ल से पहले किया ये काम; रविता का कबूलनामा

Facebook
X
WhatsApp

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में इस बार बहसूमा थाना क्षेत्र में सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसी वारदात हुई है। बहसूमा पुलिस ने अकबरपुर सादात के अमित कश्यप उर्फ मक्की हत्याकांड का खुलासा कर दिया। प्रेम संबंध में बाधक बनने पर पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिल कर पति अमित की हत्या की थी। (Meerut Murder Case) रविता ने अमित के हाथ पकड़े और मुंह दबाया, अमरदीप ने उसका गला दबाया था।

हत्या को हादसा दर्शाने के लिए अमित की कमर के नीचे सांप रख दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

image 183

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अबकरपुर निवासी अमित कश्यप उर्फ मक्की पुत्र विजयपाल रविवार 13 अप्रैल को मृत अवस्था में उसके परिजनों को चारपाई पर मिला था। (Meerut Murder Case) उसके पास जिंदा सांप बैठा हुआ था, जिसको सांप के काटने के शक में परिजन प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल में लेकर आए थे। जहां पर चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित किया था।

Meerut Murder Case: पुलिस ने सपेरे को लिया हिरासत में

पुलिस ने सांप बेचने वाले सपेरे को हिरासत में ले लिया है। अमरदीप ने अमित की हत्या को सांप से डसने की दर्शाने के लिए महमूदपुर सिखेड़ा निवासी निखिल से एक हजार रुपये में सांप खरीद घटना को बदलने की कोशिश की थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई मौत की पुष्टि के बाद हत्या का खुलासा हो गया। (Meerut Murder Case) गिरफ्तार किए गए अमरदीप ने निखिल से सांप खरीदने की बात मीडिया को बताई थी।

image 184

आठ साल पूर्व हुई थी अमित की शादी

अकबरपुर सादात निवासी अमित कश्यप उर्फ मिक्की का विवाह आठ साल पूर्व मुजफ्फरनगर जनपद के सैदपुर गांव निवासी रविता से हुआ था। रविता दो बहन व एक भाई हैं। उसकी दूसरी सौतेली मां से भी दो भाई हैं।

शनिवार 12 अप्रैल को अमित और रविता शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन करने गए थे। अमरदीप और रविता ने पहले ही योजना बन बना ली थी कि रात में ही अमित को मार देंगे। (Meerut Murder Case) अमरदीप ने शाम को ही सांप का इंतजाम कर लिया था। सांप को गांव अकबरपुर सादात के बाहर एक थैले में बंद कर झाड़ियों मे छिपा दिया था। जब रविता व अमित शाकंभरी देवी दर्शन से वापस आ रहे थे तो बाईपास तिराहा कस्बा बहसूमा पर उसने अमरदीप को देखा था।

इस बात को लेकर पति पत्नी का झगड़ा भी हुआ था। रात को खाना खाने के बाद करीब साढ़े नौ बजे रविता ने अमरदीप को फोन करके घर पर आने के लिए कहा, क्योंकि तब तक अमित सो चुका था। रविता के बुलाने पर अमरदीप सांप लेकर रविता के घर पर पहुंच गया। पहले दोनों का प्लान अमित को सांप से डसवा कर मारने का था, लेकिन डर था कि कहीं सांप इनको भी न काट ले, इसलिए दोनों ने अमित का गला दबाकर मारने की योजना बनाई।

image 185

यह था पूरा मामला

अकरबपुर सादात गांव के अमित कश्यप उर्फ मिक्की (25) की मौत वाइपर सांप के काटने से नहीं हुई थी। अमित की हत्या उसकी पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर की थी। दोनों आरोपियों ने गला दबाकर पहले हत्या की और फिर वारदात को हादसा दर्शाने के लिए जहरीला सांप उसके बिस्तर पर छोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया।

बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में अमित उर्फ मिक्की का शव रविवार सुबह उसके बिस्तर पर पड़ा मिला था। अमित के शव के नीचे एक जिंदा सांप दबा हुआ था। अमित के शरीर पर सांप के डसने के दस निशान थे। जिसे देखकर परिजन ने सांप के दस बार डसने से अमित की मौत का दावा किया था। (Meerut Murder Case) परिजनों ने सपेरे को बुलाया, जिसने सांप को अमित के शव के पास से पकड़ा था। बाद में सांप को वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ दिया था। ग्रामीणों और परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई मौत

बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन करने पर पुलिस को पता चला कि अमित की मौत सांप के डसने से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई है। इससे पुलिस को गला दबाकर हत्या का अंदेशा हुआ और गहनता से जांच शुरू की गई। (Meerut Murder Case) पुलिस ने देर रात अमित की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में दोनों ने पुलिस को गुमराह किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने जानकारी दी कि रविता और अमरदीप ने ही अमित की हत्या की थी।

image 186

दोनों आरोपियों ने हत्या को हादसे में बदलने के लिए गहरी साजिश रची। वारदात के बाद अमित के नीचे जिंदा सांप व शरीर पर डसने के निशान देखकर परिजन को भी सर्पदंश से मौत का विश्वास होने लगा। लेकिन ग्रामीणों को रविता और अमरदीप के प्रेम प्रसंग की पहले से भनक थी। अमित और अमरदीप एक साथ मजदूरी करते थे। अमरदीप का अमित के घर आना जाना था। एक साल से रविता से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। (Meerut Murder Case) अमरदीप की अचानक हुई मौत ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही थी और उन्होंने पहले ही दिन शक जाहिर कर दिया था। इसी के चलते अमित के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था।

हत्या के साथ खुद को बचाने की भी रची साजिश

बताया गया है कि अमित को पत्नी के अमरदीप से संबंध की भनक लग गई थी। (Meerut Murder Case) इसके चलते वह विरोध करने लगा था। इसके चलते दोनों आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। दोनों आरोपी हत्या के साथ खुद को बचाने का तरीका भी तलाश रहे थे। आरोपियों ने गूगल और यूट्यूब के जरिये भी हत्या के तरीके जानने की कोशिश की। इसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें