Meerut News: असलहा तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद एक गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Meerut News: परतापुर क्षेत्र में अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। अछरोंदा-बहादुरपुर अंडरपास (डीएमई) के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी के पास से .32 बोर की पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार तड़के मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त के लिए अछरोंदा-बहादुरपुर अंडरपास के पास मौजूद हैं। इस पर परतापुर पुलिस और नगर स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। (Meerut News) पुलिस टीम ने संदिग्धों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और बहादुरपुर की तरफ भागने लगे।

Also Read –Major Navya Shekhawat ADC: कौन हैं राष्ट्रपति की पहली महिला ADC मेजर नव्या शेखावत? जानिए कितनी मिलती है सैलरी और सुविधाएं

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। उसकी पहचान आमिर (34) पुत्र हाजी फरियाद, निवासी मकान नंबर 53, वेलकम कॉलोनी, थाना वेलकम, दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए पीएल शर्मा अस्पताल भेजा।

Meerut News: चोरी की बाइक भी बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से .32 बोर की पिस्टल, एक मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। मौके से आरोपी की स्कूटी (DL5SDN1734) के अलावा उसके फरार साथियों की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP15DD0096) भी मिली है। पुलिस के अनुसार, बरामद मोटरसाइकिल चोरी की है।

Also Read –Lucknow Ice Cream Fraud: लखनऊ में आइसक्रीम वेंडर की गुंडागर्दी! न्यूजट्रैक के कैमरे में कैद हुआ पूरा खेल…पुलिस ने की लीपापोती

फरार तीन आरोपियों की तलाश में आसपास के थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। इलाके में घेराबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें