Mehru Jaffer Death: मशहूर पत्रकार और लेखिका Mehru Jaffer का निधन, गोवा में ली अंतिम सांस

Facebook
X
WhatsApp

Mehru Jaffer Death: प्रसिद्ध पत्रकार, लेखिका और अकादमिक मेहरू जाफर का 29 जुलाई 2026 को गोवा में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता और साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मेहरू जाफर अपनी बेबाक लेखनी और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए जानी जाती थीं।

मेहरू जाफर मशहूर अभिनेत्री दिवंगत फर्रुख जफर की बेटी थीं। फर्रुख जफर ने फिल्मों के साथ-साथ रेडियो और अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनका निधन साल 2021 में लखनऊ में हुआ था।

मेहरू जाफर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय तक काम किया और कई सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक विषयों पर लिखा। वह लेखन के साथ अकादमिक क्षेत्र से भी जुड़ी रही थीं। उनके निधन को साहित्य और मीडिया जगत के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

उनके परिवार और करीबियों की ओर से अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। मेहरू जाफर के निधन पर पत्रकारों, लेखकों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें