Monsoon Alert: यूपी में भारी बारिश से बाढ़, लखनऊ में जलभराव, स्कूल बंद! जानें कहां-कहां जारी है अलर्ट

Facebook
X
WhatsApp
Heavy Rain Alert And Flood : मौसम अपडेट: कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं  और वज्रपात की संभावना, फ्लैश फ्लड का भी अलर्ट | Patrika News | हिन्दी न्यूज

Monsoon Alert: इस समय यूपी के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है और भारी बारिश परेशानियां बढ़ा रही है। उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून सक्रिय हो चुका है, जिसके कारण लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि पश्चिमी इलाकों में मानसून सामान्य रहा। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने कुछ स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है, जिनमें राजधानी लखनऊ भी शामिल है। (Monsoon Alert) मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है, इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Also Read –Lucknow News: लखनऊ के हुक्का बार में किन्नरों का तांडव! युवती के साथ की मारपीट… पुलिस के पहुंचते ही कपड़े उतारकर किया हंगामा, दर्ज हुई FIR

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में बिजली गिरने का खतरा है। (Monsoon Alert) मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

Also Read –Anjali Arora Video: अंजली अरोड़ा ने पार की बेशर्मी की सारी हदें, वीडियो देख भड़क उठे नेटिजेंस

मौसम विभाग ने लखीमपुर खीरी, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में आने वाले समय में तेज बारिश हो सकती है।

Monsoon Alert: लखनऊ में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट:

बुधवार को लखनऊ में सुबह का मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर में बादलों की आवाजाही देखी गई। दिन के दौरान आसमान साफ रहने और धूप निकलने से गर्मी बनी रही। शाम 7 बजे के बाद मौसम अचानक बदल गया और काले बादल आसमान में छा गए। (Monsoon Alert) ठंडी हवाएं चलने से उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। करीब 9 बजे के बाद झमाझम बारिश शुरू हुई, जो रात के 2:30 बजे तक जारी रही। लखनऊ एयरपोर्ट डिवीजन में 9 बजे से 2:30 बजे तक 98 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। भारी बारिश को देखते हुए जिला अधिकारी विशाख जी ने 14 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए लखनऊ में बादलों की आवाजाही और कुछ जगहों पर बारिश की चेतावनी दी है। (Monsoon Alert) इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली भी गिर सकती है। मौसम के अनुसार, लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

लखनऊ में मूसलधार बारिश से जलभराव:

रातभर हुई भारी बारिश के कारण लखनऊ के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हुआ। अलीगंज, हजरतगंज, गोमतीनगर जैसे प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। चारबाग और अलीगंज में 10 फीट से भी ज्यादा सड़क अंदर धंस गई। (Monsoon Alert) रेलवे स्टेशन के बाहर भी पानी जमा हो गया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अलीगंज सीएचसी और बीएमसी परिसर में पानी घुटनों तक भर गया, जिससे इलाज के लिए आए लोगों को मुश्किलें हुईं। बारिश के बाद नालियां और ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गए और लोग घरों में कैद हो गए। बारिश रुकने के बाद भी घंटों तक सड़कों पर पानी भरा रहा। पानी निकालने के लिए कई जगह पंपिंग सेट लगाए गए। हजरतगंज जैसे पॉश इलाके में सड़क पर खड़ी कार भी पानी में डूब गई।

24 घंटे में 49% कम बारिश

पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 10.01 मिमी बारिश का अनुमान था, लेकिन केवल 5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 49% कम है। वहीं, 1 जून से 13 अगस्त तक प्रदेश में अनुमानित 459 मिमी बारिश के मुकाबले 497 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 8% अधिक है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह के मुताबिक, अगले 25 घंटों के दौरान मानसूनी गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। (Monsoon Alert) इसके कारण, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का भी अलर्ट है। उत्तरी प्रदेश के कुछ जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। 15 अगस्त के बाद प्रदेश में बारिश की तीव्रता और क्षेत्रीय वितरण में कमी आने की संभावना है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें