Mumbai Fire: गोरेगांव की बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मौत, 39 घायल

Facebook
X
WhatsApp

Mumbai Fire: मुंबई के गोरेगांव में जी+5 इमारत में लेवल 2 की आग लगने की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। वहीं, आग लगने के बाद 30 से अधिक लोगों को बचाया गया था और बचाए गए लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गयाल था। इस घटना की जानकारी BMC ने दी है।

आपको बता दे की गोरेगांव में आग लगने की घटना पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी दुख व्यक्त किया। (Mumbai Fire) उन्होंने X पर ट्वीट कर कहा, मुंबई के गोरेगांव में आग लगने की घटना में जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर दुख हुआ। हम बीएमसी और मुंबई पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं और सभी सहायता प्रदान की जा रही है।
उन परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, बचाए गए 6 लोगों की हालत गंभीर है। कुल 30 लोगों को बचाया गया है।
जानकारी के अनुसार, मुंबई के गोरेगांव में G+5 बिल्डिंग में आग लगने से 7 लोगों की मौत की खबर है। दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
गोरेगांव में जी+5 इमारत में लगी आग में अब तक घायल हुए कुल 46 लोगों में से 7 की मौत हो चुकी है और 39 का इलाज एचबीटी और कूपर अस्पताल में चल रहा है। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस द्वारा दी गई है।
फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक, आग गोरेगांव के एमजी रोड स्थित जय भवानी बिल्डिंग में लगी थी। घटना के बाद मौके पर 8 दमकल की गाड़ियां, 5 जंबो वॉटर टैंकर, एक टर्न टेबल सीढ़ी और एक एम्बुलेंस को भेजा गया था।
उन्होंने बताया कि आग ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद दुकानों और ग्राउंड फ्लोर पर खड़े वाहनों में फैल गई थी। निवासी इमारत की विभिन्न मंजिलों और छत पर भी फंसे हुए थे.

https://youtu.be/s2gimFG_uXI?si=lsViZzmDAe_X9_ic

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें