Navjot Singh Sidhu Son Marriage news : कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू ने गुरुवार को पटियाला में इनायत रंधावा से शादी रचाई। दोनों ने सिख रीति-रिवाजों के अनुसार गुरुद्वारे में शादी की। इस मौके पर दोनों परिवारों के करीबी लोग मौजूद थे।
Lucknow News : होटल में रुकने पहुंचे प्रेमी प्रेमिका, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा, जानिए पूरा मामला https://t.co/NFFSzDBFDU#LucknowNews #UPNews #india24x7livetv pic.twitter.com/x1JGVX7HLk
— Shivani Verma (@Shivani75372259) December 8, 2023
शादी की तस्वीरों में करण सिद्धू ऑफ-व्हाइट शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। जबकि वहीं उनकी दुल्हनिया इनायत रंधावा ने गुलाबी लहंगे से कहर बरसाया है। गुलाबी रंग के गोल्डन की जारी वाली लहंगे में इनायत बेहद खूबसूरत लग रही है। शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए पूर्व क्रिकेटर ने ट्विटर पर लिखा, “बेटे की शादी का दिन…” खुशी का कप!!”

Navjot Singh Sidhu Son Marriage news : सिद्धू ने 26 जून को एक सोशल मीडिया पोस्ट में इनायत रंधावा का परिचय दुनिया से कराया था। उस समय उन्होंने लिखा था कि करण और इनायत ने “वादे किए गए बैंड का आदान-प्रदान किया था”। अपने बेटे करण सिद्धू की शादी के दौरान पूरा परिवार एक साथ देखा जा सकता है। सब रंग बिरंगे कपड़े में खुशी मनाते दिख रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू, बेटी राबिया सिद्धू, बेटे करण सिद्धू और इनायत रंधावा के साथ गंगा नदी के तट पर पोज देते हुए अपनी कई तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट में कहा, “बेटा अपनी प्यारी मां की सबसे पोषित इच्छा का सम्मान करता है।

इस शुभ दुर्गा-अष्टमी के दिन मां गंगा की गोद में, एक नई शुरुआत, हमारी होने वाली बहू इनायत रंधावा से परिचय। उन्होंने वादा बैंड का आदान-प्रदान किया।” करण सिद्धू एक बिजनेसमैन हैं। वह सिद्धू परिवार के बिजनेस में सक्रिय हैं। इनायत रंधावा पटियाला की रहने वाली हैं। वह एक पेशेवर नर्स हैं।










