Sitapur News: बसैहिया कोठार ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

Sitapur News: बसैहिया कोठार ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
Facebook
X
WhatsApp

Sitapur News: जनपद सीतापुर के विकासखंड सकरन की ग्राम पंचायत बसैहिया कोठार में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व सचिव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने नाला निर्माण में धांधली की है। नाला बनने के बाद भी वह बजबजा रहा है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान ने नाला निर्माण के लिए लाखों रुपए का बजट खर्च किया है। लेकिन नाला बनाने में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इससे नाला जल्दी ही टूट गया और बजबजाने लगा।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बने सरकारी स्कूल की बाउंड्री भी ढह गई है। इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है। स्कूल में बने शौचालय भी खराब पड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने इस मामले की शिकायत सचिव से की तो उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। सचिव का फोन भी नहीं उठा रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले में जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

Sitapur News: ग्रामीणों ने लगाए ये आरोप

  1. नाला निर्माण में धांधली
  2. नाला बजबजा रहा है
  3. स्कूल की बाउंड्री ढह गई है
  4. स्कूल में बने शौचालय खराब पड़े हुए हैं

ग्रामीणों ने मांग की है

  1. भ्रष्टाचार के आरोपियों पर कार्रवाई की जाए
  2. नाला को ठीक कराया जाए
  3. स्कूल की बाउंड्री को ठीक कराया जाए
  4. स्कूल में बने शौचालयों को ठीक कराया जाए

संवादाता- सन्तोष कुमार वर्मा सीतापुर

https://youtu.be/w8LQ_Qi8-R0?si=1FjpxHXVpilEdOBT

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें