Neha Singh Rathore: फंस गईं नेहा सिंह राठौर, पहलगाम आतंकी हमले पर सरकार पर सवाल उठाने पर मिली ये सजा

Facebook
X
WhatsApp

Neha Singh Rathore: लोक गायिका और यूट्यूबर नेहा सिंह राठौर एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। पहलगाम आतंकी हमले पर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों के चलते उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि नेहा ने एक्स पर ऐसे बयान दिए जो दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले और देश विरोधी थे।

हजरतगंज के एसीपी विकास जायसवाल ने बताया कि कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ निर्भीक की ओर से नेहा के खिलाफ तहरीर दी गई थी। (Neha Singh Rathore) अभय प्रताप का आरोप है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने खासतौर पर हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई। इस घटना पर नेहा ने सोशल मीडिया पर कई आपत्तिजनक बातें लिखीं, जो शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाली थीं।

image 239

Neha Singh Rathore: पाकिस्तान में वायरल हो रहे नेहा के वीडियो

खबरें हैं कि नेहा सिंह राठौर के बयान पाकिस्तान में वायरल हो रहे हैं और वहां की मीडिया भारत के खिलाफ उनके बयानों का खूब इस्तेमाल कर रही है। (Neha Singh Rathore) बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में नेहा की खुलकर तारीफ भी हो रही है, जिससे पूरा मामला और गंभीर हो गया है।

इस बीच गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी नेहा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने लोनी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि नेहा भारत में आइएसआई एजेंट की तरह काम कर रही हैं। विधायक का कहना है कि नेहा जानबूझकर देश के खिलाफ भ्रामक बातें फैला रही हैं और पाकिस्तान के पक्ष में माहौल बना रही हैं। उनके मुताबिक, यह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है और नेहा को देश विरोधी ताकतों से फंडिंग मिल रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें