Neha Singh Rathore: PM मोदी के मुंहबोले भाई…, फोन पर ‘हनुमान जी’ से…, नेहा सिंह राठौर ने ली चुटकी, सरकार पर कसा तंज

Facebook
X
WhatsApp

Neha Singh Rathore: लोक गायिका और सामाजिक मुद्दों पर मुखर रहने वाली नेहा सिंह राठौर ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। अपने व्यंग्यात्मक अंदाज के लिए जानी जाने वाली नेहा ने इस बार प्रधानमंत्री के एक कथित करीबी व्यक्ति को लेकर तंज कसा और सरकार की नीतियों को अंधविश्वास बढ़ाने वाला बताया। उनके बयान ने एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक बहस को तेज कर दिया है।

Neha Singh Rathore: सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर साधा निशाना

नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री जी के मुंहबोले छोटे भाई झाड़-फूंक करके भूत भगा रहे हैं।” उन्होंने व्यंग्य करते हुए यह भी जोड़ा कि पहले यही लोग फोन पर हनुमान जी से बातचीत करने के दावे किया करते थे। (Neha Singh Rathore) नेहा का कहना है कि इस तरह के बयान और गतिविधियां न केवल हास्यास्पद हैं, बल्कि देश की वैज्ञानिक सोच और तार्किकता के लिए भी खतरनाक हैं। नेहा सिंह राठौर के सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया वह धीरेंद्र शास्त्री का है। लेकिन उन्होंने अपनी पोस्ट में धीरेंद्र शास्त्री के नाम का जिक्र नहीं किया।

Also Read –Pappu Yadav News: मैं साथ हूं…घबराओ मत! हॉस्टल की लड़कियों की सुरक्षा के लिए ‘मसीहा’ बने पप्पू यादव, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार तर्क और वैज्ञानिक चेतना को दरकिनार कर अंधविश्वास, झूठे दावों और मूर्खताओं को बढ़ावा दे रही है। (Neha Singh Rathore) नेहा सिंह राठौर के अनुसार, जब देश को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे गंभीर मुद्दों पर मजबूत फैसलों की जरूरत है, तब ऐसे अंधविश्वासपूर्ण प्रचार समाज को गलत दिशा में ले जा रहे हैं।

Also Read –Murshidabad SIR Controversy: सुलग उठा मुर्शिदाबाद! इस एक ‘चिंगारी’ ने हिला दी पूरे बंगाल की राजनीति, कटघरे में ममता सरकार, SIR रोकने की थी साजिश?

सरकार देश को गर्त में धकेल रही है: नेहा सिंह राठौर

नेहा ने आगे कहा कि सत्ता में बैठे लोगों की जिम्मेदारी होती है कि वे समाज को जागरूक करें, वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दें और लोगों को तथ्यों के आधार पर निर्णय लेने के लिए प्रेरित करें। (Neha Singh Rathore) लेकिन इसके उलट, सरकार ऐसे तत्वों को संरक्षण दे रही है जो डर, चमत्कार और अंधश्रद्धा के सहारे लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

अपने बयान के अंत में नेहा सिंह राठौर ने यह भी कहा कि इस तरह की नीतियां और सोच देश को प्रगति की राह पर ले जाने के बजाय “गर्त में धकेलने” का काम कर रही हैं। (Neha Singh Rathore) उन्होंने जनता से अपील की कि वह सवाल पूछे, तर्क करे और अंधविश्वास के बजाय वैज्ञानिक सोच को अपनाए। नेहा का यह बयान एक बार फिर सरकार और उसके समर्थकों के लिए असहज स्थिति पैदा करता नजर आ रहा है और सोशल मीडिया पर इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें