Pappu Yadav News: मैं साथ हूं…घबराओ मत! हॉस्टल की लड़कियों की सुरक्षा के लिए ‘मसीहा’ बने पप्पू यादव, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Facebook
X
WhatsApp

Pappu Yadav News: बिहार की राजधानी पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ हुई दर्दनाक घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। छात्रा की मौत के बाद से पुलिस पटना से लेकर जहानाबाद तक मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। इस घटना ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि छात्राओं की सुरक्षा को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

Pappu Yadav News: छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अहम पहल

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में हॉस्टलों में रह रही छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक अहम पहल की है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से यह जिम्मेदारी उठाते हुए छात्राओं को भरोसा दिलाया है कि किसी भी मुश्किल घड़ी में वे खुद को अकेला न समझें। (Pappu Yadav News) पप्पू यादव ने सोशल मीडिया के जरिए छात्राओं के नाम एक भावुक और सशक्त संदेश साझा किया है।

Also Read –Murshidabad SIR Controversy: सुलग उठा मुर्शिदाबाद! इस एक ‘चिंगारी’ ने हिला दी पूरे बंगाल की राजनीति, कटघरे में ममता सरकार, SIR रोकने की थी साजिश?

अपने संदेश में सांसद ने स्पष्ट कहा कि अगर किसी भी छात्रा को हॉस्टल, कोचिंग संस्थान या किसी अन्य स्थान पर असहजता, डर, उत्पीड़न या किसी भी तरह के शोषण का सामना करना पड़ रहा है, तो चुप रहना समाधान नहीं है। उन्होंने छात्राओं से बिना झिझक अपनी बात रखने और मदद मांगने की अपील की है। पप्पू यादव ने कहा कि आवाज उठाना ही पहला और सबसे जरूरी कदम है।

Also Read –Swami Avimukteshwaranand: माघ मेले से खदेड़े जाएंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद? प्रशासन का अल्टीमेटम- छिन सकती है जमीन, लगेगा बैन

छात्राओं की मदद के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी

छात्राओं की मदद के लिए उन्होंने दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जो बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों में रहने वाली छात्राओं के लिए किसी भी आपात स्थिति में सक्रिय रहेंगे। जारी किए गए नंबर हैं—6207084398 और 9534549311। (Pappu Yadav News) सांसद ने भरोसा दिलाया कि इन नंबरों पर संपर्क करने वाली छात्राओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि वे बिना डर अपनी समस्या साझा कर सकें। पप्पू यादव ने यह भी साफ किया कि उनकी यह पहल केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है। यदि किसी छात्रा को पढ़ाई से जुड़ी मदद, आर्थिक सहयोग या किसी अन्य तरह की सहायता की जरूरत होगी, तो उनकी टीम हरसंभव प्रयास करेगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें