Neha Singh Rathore: औरत पर जोर दिखाए ये कैसा मर्दाना; नेहा सिंह राठौर ने PM मोदी को टैग कर कह दी ऐसी बात

Facebook
X
WhatsApp

Neha Singh Rathore: लोकगायिका नेहा सिंह राठौर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सरकार से बेधड़क सवाल पूछती हैं। कई बार अपने विवादित टिप्पणियों की वजह से फंस भी जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, नेहा सिंह राठौर ने एक्स अकाउंट पर कुछ ऐसा लिख दिया है, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तो आइये पूरा मामला जानते हैं।

image 237

Neha Singh Rathore: नेहा सिंह राठौर के खिलाफ केस दर्ज

नेहा सिंह राठौर के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर वाराणसी के लंका थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। (Neha Singh Rathore) यह शिकायत सामाजिक संगठन हनुमान सेना द्वारा कराई गई है। हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि नेहा सिंह राठौर ने अपनी वीडियो में पीएम को कायर और जनरल डायर जैसे शब्दों से संबोधित किया। उन्होंने आगे इसे देशद्रोही टिप्पणी बताते हुए दावा किया संगठन ने वाराणसी के कई थानों में 500 तहरीरें दी हैं।

इस पर वाराणसी पुलिस ने कमिश्नरेट के डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने कहा कि सिर्फ लंका थाने में तहरीर आई, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा सिगरा थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन वहां केस नहीं दर्ज हुआ।

image 238

नेहा सिंह राठौर के खिलाफ 400 से ज्यादा शिकायतें दर्ज

बता दें कि नेहा सिंह राठौर ने ट्वीट कर बताया कि उनके खिलाफ 400 से ज्यादा शिकायतें दर्ज कराई गई है। (Neha Singh Rathore) ये वही लोग हैं जिन्होंने सावित्रीबाई फुले के ऊपर कीचड़ फेंका था, सुकरात को जहर पिलाया था, ब्रूनो को जिंदा जलाया था, मीराबाई राठौर को जहर दिया था, और सीताजी को अग्निपरीक्षा देने के लिए मजबूर किया था।

इसी के साथ एक अन्य ट्वीट में नेहा ने लिखा था जब खुद 400 पार नहीं कर पाये तो उनके खिलाफ 400 शिकायतें दर्ज करवा दीं। सुनिए कबीर उनके गुरु हैं और वह किसी सिकंदर लोदी से नहीं डरती। बेटियों पर बहादुरी दिखाना बंद कीजिए मोदीजी देश आपकी वीरता जान चुका है।

नेहा सिंह राठौक के खिलाफ शिकायतें दर्ज होने के बाद भी वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। उन्होंने साफ है कि वह डरने वाली नहीं है। एक अन्य वीडियो में नेहा ने पीएम मोदी को टैग भी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि बात-बात पे साहेब एफआईआर करवाना, औरत पे जोर दिखाए ये कैसा मर्दाना…?

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें