
New Delhi Railway Station Stampede: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को भीषण भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें 11 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल थे। अब इस हादसे पर सरकार ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए असली वजह बताई है। (New Delhi Railway Station Stampede) इस पूरे मामले पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया कि एक यात्री के सिर से सामान गिर गया था, जिसके कारण भगदड़ मची थी। यह बात जांच समिति की रिपोर्ट में सामने आई है।
New Delhi Railway Station Stampede: कैसे मचा था हड़कंप?
15 फरवरी, 2025 की रात करीब 8:48 बजे, नई दिल्ली के स्टेशन के फुटओवर ब्रिज नंबर 3 पर यह हादसा हुआ था। (New Delhi Railway Station Stampede) इस समय स्टेशन पर भारी भीड़ थी और कई यात्री अपने सिर पर भारी सामान लेकर चल रहे थे। तभी एक यात्री का सामान अचानक गिरा, जिससे पैरों के नीचे फिसलन बनी और लोग गिरने लगे। देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। इस भीड़ के दबाव में कई लोग कुचले गए और दम घुटने से मौत हो गई।
Also Read –IndiGo flight slap video: इंडिगो फ्लाइट में ‘थप्पड़ कांड’ LIVE! वीडियो देखकर लोग बोले- भला ऐसा कोई कैसे कर सकता है
रेलवे अब क्या कदम उठा रहा है?
रेल मंत्री ने बताया कि इस दुर्घटना के बाद रेलवे ने 73 अधिक भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष योजनाएं लागू करने का फैसला लिया है।
इसी के साथ रेलवे अब पुराने और संकरे फुटओवर ब्रिज की जगह 12 मीटर लंबे और 6 मीटर चौड़े रैंप युक्त ब्रिज बनाएगा। (New Delhi Railway Station Stampede) इसके अलावा जितने भी बिजी स्टेशन हैं, वहां पर CCTV कैमरे, वॉर रूम और डिजिटल उपकरणों के साथ कड़ी निगरानी की व्यवस्था की जाएगी।
Also Read –India Russia Oil: सुना है भारत अब रूस से तेल लेना बंद कर देगा! ट्रंप का बड़ा बयान, ‘अगर ऐसा हुआ तो अच्छा होगा
स्टेशन निदेशक को मिलेंगे विशेष अधिकार
रेल मंत्री ने कहा कि अब सभी मुख्य स्टेशनों पर स्टेशन निदेशक नियुक्त किए जाएंगे, जो स्टेशनों पर भीड़ की स्थिति को देखते हुए तत्काल फैसले लेगा और जरूरत पड़ने पर टिकटों की बिक्री पर भी नियंत्रण कर सकेंगे। स्टेशन निदेशक को वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार भी दिए जाएंगे।









