मुजफ्फरनगर: BKU के धरने पर बोले योगी के मंत्री- किसानों को कहीं कोई समस्या नहीं है।

Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 28 फरवरी से भारतीय किसान यूनियन का धरना चल रहा है। किसान गन्ना भुगतान से लेकर आवार पशुओं तक कई समस्याओं के निदान की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल का कहना है कि मौजूदा सरकार में किसानों को कोई समस्या नहीं है।

गन्ने का भुगतान समय से हो रहा है: कपिल अग्रवाल

मुजफ्फरनगर सदर सीट से विधायक और मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एक स्थानीय यूट्यूब चैनल से बातचीत में कहा, गन्ना भुगतान ना होने की बात गलत है। एक ग्रुप को छोड़ दें तो 90 फीसदी गन्ना भुगतान समय से हो रहा है। (मुजफ्फरनगर) कोई समस्या किसानों की नहीं है।
आंदोलन की अगुवाई कर रहे राकेश टिकैत की ओर इशारा करते हुए अग्रवाल ने कहा, कुछ लोग आंदोलन अपने व्यक्तिगत एजेंडा के लिए चला रहे हैं। इस पर वो कुछ नहीं कहेंगे। मुख्यमंत्री के संज्ञान में बात है और वही निर्णय करेंगे।

कपिल अग्रवाल ने आगे कहा कि जो विपक्षी दल आज गन्ने का दाम बढ़ाने की बात कर रहे हैं, उनकी सरकार में पांच-पांच साल तक भुगतान नहीं होता था। हमारी सरकार ने बंद मिले चलवाईं और रुका भुगतान कराया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी को किसी दूसरे 10 गुना ज्यादा चिंता किसानों की है। किसान उन पर भरोसा रखें।

हम सरकार से बात करेंगे: बालियान

मुजफ्फरनगर के सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री संजीव बालियान ने भी किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमसे जो भी हो सकेगा, वो करेंगे। सरकार से बात करेंगे।
मुजफ्फरगर के राजकीय इंटर कॉलेज, जीआईसी के मैदान में 28 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन ने धरना शुरु किया था। इसके बाद से लगातार ये धरना जारी है।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि ये धरना अपने कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न, महंगी बिजली और ट्यूबवेलों पर मीटर लगाए जाने, आवार पशु और गन्ना मूल्य घोषित ना किए जाने जैसे मुद्दों को लेकर है। इसी धरने को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने जीआईसी मैदान में 10 फरवरी को पंचायत बुलाई गई है।

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=44652

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें