OTT Platform Blocked : सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B) ने अश्लील कंटेंट परोसने वाले 18 OTT प्लेटफॉर्म को किया ब्लॉक

OTT Platform Blocked : सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B) ने अश्लील कंटेंट परोसने वाले 18 OTT प्लेटफॉर्म को किया ब्लॉक
Facebook
X
WhatsApp

OTT Platform Blocked : इंटरनेट के जरिये अश्लीलता परोसने के मामले में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 18 ओटीटी (18 OTT) प्लेटफॉर्म OTT Platform Blocked को भारत में ब्लॉक कर दिया है, आरोप है कि बार बार चेतावनी देने के बावजूद इन प्लेटफॉर्म्स ने अश्लीलता फैलाने वाले कंटेट परोसना बंद नहीं किया, इसलिए इन पर कार्रवाई की गई है. इस के साथ ही I&B मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर कई अकाउंट्स बंद किये गये हैं. इसमें ट्वीटर(X) , इंस्टाग्राम(Instagram) और सोशल माडिया वेबसाइट्स शामिल हैं.

OTT Platform Blocked : 18 OTT प्लेटफॉर्म को किया ब्लॉक

image 253


सरकार ने देश भर में 18 बेवसाइट, 10 एप्स और ओटीटी प्लेटफार्म पर 57 सोशल मीडिया एकाउंट बंद कर दिये हैं. सरकार ने ये सभी सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 के तहत ब्लॉक किया है.

OTT Platform Blocked : सरकार ने इन एकाउंट को किया है बैन


Voovi, Yessma, Dreams Films, Uncut Adda, , X Prime, Tri Flicks Neon X VIP, , Hunters, Rabbit, Besharams Xtramood, MoodX, Mojflix, Nuefliks, Hot Shots VIP, , Chikooflix ,Prime Play और Fugi जैसे नाम शामिल हैं.

image 254

सरकार का तर्क है कि बार बार चेतावनी देने के बावजूद इन प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेट आना बंद नहीं हुआ. इसपर लगातार महिलाओं को आपत्तिजनक और अपमानजनक स्थिति में दिखाया जा रहा था. इन प्लेटफार्म्स पर नग्नता और अश्लीलता को अलग अलग तरीकों से परोसा जा रहा था.यहां तक कि शिक्षक और छात्र जैसे पवित्र रिश्तों की भी शर्मसार करने वाले कंटेट परोसे जा रहे थे.

OTT Platform Blocked : उल्लू और ऑल्ट बालाजी जैसे प्लेटफार्म पर उठे रहे हैं सवाल

भारत सरकार का सख्त एक्शन, अश्लील सामग्री दिखाने वाले 18 OTT प्लेटफॉर्म बंद  - InsiderLive.in: Get Latest News, India News, Breaking News ...


लोगों का कहना है कि सरकार ने अश्लीलता फैलाने वाले जिन प्लेटफॉर्म्स को बैन किया है, उनमें से ज्यादातर का नाम भारत में लोकप्रिय नहीं है लेकिन इस समय भारत में सबसे ज्यादा अश्लीलता वाले कंटेट जो प्लेटफार्म (Ullu , Alt Balali) परोस रहे हैं उस पर सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया है. जैसे विभू अग्रवाल के Ullu और Balaji Telefilms Limited का प्लेटफॉर्म Alt Balaji है , जिसका स्वामित्व टेलिविजन इंडस्ट्री की जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर के पास हैं. सोशल मीडिया पर लोग लगातार लिख रहे हैं कि सरकार ने जो ब्लॉक लगाया है वो तब तक कारगर नहीं है जब तक कि उल्लू और ऑल्ट बालाजी जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई नहीं होती है.

https://youtu.be/33y88s2dmV8?si=facY0Gq_NC533ppl

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें