Parliament Security Breach: पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 2001 के आतंकी हमले की बरसी पर संसद में बड़े सुरक्षा उल्लंघन की जांच की मांग की है. उन्होंने कि सरकार को इस मामले पर संसद में चर्चा करानी चाहिए . चड्ढा ने यह भी सवाल उठाया कि आरोपियों ने बहुस्तरीय सुरक्षा जांच कैसे पास की? किसने उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी और 2001 के आतंकवादी हमले की बरसी पर सुरक्षा प्रोटोकॉल ठीक से क्यों नहीं बनाए रखा गया?
कांग्रेस ने लॉन्च किया ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान ‘डोनेट फॉर देश’. #india24x7livetv #NewsUpdate #Congress pic.twitter.com/1Qo0miQFJT
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 16, 2023
Parliament Security Breach: घटना की जांच की जाए और जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश की जाए
2001 के आतंकी हमले की बरसी पर संसद में बड़ी सुरक्षा चूक पर चिंता जताते हुए आप नेता ने कहा कि संसद भवन हमारे देश की सबसे सुरक्षित इमारत मानी जाती है. लेकिन अगर संसद भवन सुरक्षित नहीं है, तो देश के बाकी हिस्सों का क्या होगा? उन्होंने मांग की है कि इस घटना की जांच की जाए और जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश की जाए.
मीडिया से बात करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि आज सभी गैर-बीजेपी सांसदों की एक जायज मांग है कि चूंकि सरकार संसद की सुरक्षा के लिए जवाबदेह है, इसलिए सरकार को जनता के सवालों का जवाब देने और संसद सदस्यों का विश्वास जीतने के लिए संसद में सुरक्षा उल्लंघन के बारे में चर्चा करनी चाहिए.










