PM Modi in Bihar: आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया… पहलगाम हमले पर पीएम मोदी की ललकार

Facebook
X
WhatsApp

PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार पहुँच चुके हैं। वह मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। बता दें कि जम्मू -कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी का यह पहला सम्बोधन हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी के सम्बोधन से पहले नीतीश कुमार ने कहा कि हमने महिलाओं को पंचायत में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। जिसके बाद बिहारवासियों को करोड़ों की सौगात दी गई। आज जनसभा को सम्बोधित करने से पहले पीएम मोदी ने हमले में मारे गए बेक़सूर लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा और उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की।

PM Modi in Bihar: पीएम मोदी ने सम्बोधन में क्या कहा

आज बिहार में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि आज पंचायती राज दिवस के मौके पर पूरा देश मिथिला से बिहार से जुड़ा है। उन्होने कहा कि बिहार के विकास से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। उन्होने आगे कहा कि बिजली, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर बिहार में रोजगार के नए मौके बनाएंगे।

image 218

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि बिहार वो धरती है, जहां से पूज्य बापू ने सत्याग्रह के मंत्र का विस्तार किया था। (PM Modi in Bihar) महात्मा गांधी को याद करते हुए उन्होंने कि जब तक भारत के गाँव मजबूत नहीं होंगे तब तक भारत का विकास तेजी से नहीं हो पायेगा।

पहलगाम हमले को लेकर क्या बोले पीएम

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि जिस बेरहमी से निर्दोष लोगों को मारा गया है उससे पूरा देश व्यथित है। पीड़ित परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है। इस आतंकी हमले में किसी ने अपने बेटा, भाई, पति मारा गया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि दुश्मनों ने देश की आत्मा पर हमला किया है। (PM Modi in Bihar) उन्होंने आगे धमकी देते हुए कहा कि ये हमला किया है उन आतंकियों को, इस हमले की साजिश करने वालों उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी और मिलकर रहेगी। पीएम ने कहा कि अब आतंक को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। इंडिया के स्प्रिट को आतंकवाद से नहीं तोड़ा जा सकता है।

आज अपने सम्बोधन में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब आतंकियों की बची कुची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। (PM Modi in Bihar) 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति आतंक आकाओं की कमर तोड़ कर रहेगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें