PM Modi News: PM मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित, India Pak सीजफायर के बाद पहली बार देश से होंगे रूबरू

Facebook
X
WhatsApp

PM Modi News: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात तकरीबन 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। (PM Modi News) बता दें कि भारत पाकिस्तान सीजफायर के बाद पीएम मोदी पहली बार देश से रूबरू होंगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी आज पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपेरशन सिंदूर और पाकिस्तान के खिलाफ सीमा पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी देंगे।

image 113

PM Modi News: महत्वपूर्ण है पीएम मोदी का यह संबोधन

भारत पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी के बीच पीएम मोदी का यह संबोधन अहम माना जा रहा है। ऑपेरशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान के बीच लगातार 3 दिन तक सीमा पर तनाव उच्च स्तर पर था। इसके बाद 10 मई को दोनों देशों की बीच सीजफायर पर सहमति बनी। हालांकि, सैन्य कार्रवाई पर ब्रेक लगने के बावजूद सीमा पर अभी तनाव जारी है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 7 जवान हुए शहीद

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की। इसके तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत पर हमला किया। दोनों देशों के बीच हुई सैन्य कार्रवाई में अब तक भारत के 5 आर्मी और 2 BSF जवान शहीद हो चुके हैं। वहीं इन हमलों में 60 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनके अलावा 27 सिविलियंस की जान चली जाने की भी खबर है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें