Porbandar Coast Guard helicopter crashes: पोरबंदर में तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर क्रैश: शहीद की 10 महीने पहले हुई थी शादी, घर में मचा कोहराम

Facebook
X
WhatsApp

Porbandar Coast Guard helicopter crashes: गुजरात के पोरबंदर में तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक दल के तीन सदस्य शहीद हो गए। इनमें कानपुर के रहने वाले डिप्टी कमांडेंट भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। (Porbandar Coast Guard helicopter crashes) शहीद की शादी 10 महीने पहले ही हुई थी। पत्नी बीते शनिवार को पोरबंदर से वापस आई थी। मृतक के पिता आर्मी से रिटायर हुए थे। जबकि एक भाई एयरफोर्स में है।

image 22

उत्तर प्रदेश के कानपुर के श्याम नगर निवासी सुधीर कुमार यादव गुजरात के पोरबंदर में तैनात थे। जो पिछले 8 साल से कोस्ट गार्ड में नौकरी कर रहे थे। बीते रविवार को तटरक्षक बल का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर नियमित उड़ान पर था। जो रनवे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। (Porbandar Coast Guard helicopter crashes) जिसमें चालक दल के सभी सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार चालक दल में कमांडेंट सौरव, डिप्टी कमांडेंट सुधीर कुमार यादव, नाविक मनोज प्रधान को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

image 21

Porbandar Coast Guard helicopter crashes: 10 महीने पहले हुई थी शादी

घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। डिप्टी कमांडर सुधीर कुमार यादव के पिता नवाब सिंह यादव आर्मी से रिटायर हुए थे। इसके बाद उन्होंने स्टेट बैंक आफ इंडिया ज्वाइन कर लिया। जहां वह मैनेजर की पोस्ट पर है। जबकि एक भाई धर्मेंद्र सिंह यादव एयरफोर्स में है। सुधीर कुमार यादव की शादी 10 महीने पहले आवृत्ति के साथ हुई थी। जो पटना में जुडिशल जज है। परिवार के सभी सदस्यों का रो- रोकर होकर बुरा हाल है।

ये भी पढे-सोनू सूद ने खोली बॉलीवुड की पोल, बोले- यहां पार्टियों में अच्छी एक्टिंग की जाती है

https://youtu.be/_nLYvGRtH_U?si=Vi6N0OZjHRpPmF3D

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें