Prayagraj: प्रयागराज कुंभ 2026: जगद्गुरु शंकराचार्य के सानिध्य में एक माह तक राम कथा और भागवत कथा का भव्य आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

Prayagraj: प्रयागराज। सनातन आस्था और आध्यात्मिक चेतना के महापर्व महाकुंभ 2026 को लेकर प्रयागराज में धार्मिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में श्री आद्य शंकराचार्य धर्मो उत्थान संसद के तत्वावधान में एक भव्य और दिव्य आयोजन की घोषणा की गई है, जिसमें एक माह तक नित्य श्री राम कथा एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 01 12 at 10.56.45 AM

यह विराट आध्यात्मिक आयोजन पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। (Prayagraj) आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम महाकुंभ में आने वाले देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और धर्मबोध का केंद्र बनेगा।

Also Read –Ajay Devgn Tanhaji 2: तान्हाजी का बनेगा दूसरा पार्ट, अजय देवगन ने दिया हिंट, फैंस खुश

कथा आयोजन में श्री श्री 108 श्री छैल बिहारी दास जी महाराज (मानस) द्वारा भावपूर्ण राम कथा का वाचन किया जाएगा। (Prayagraj) वहीं, अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथा वाचिका पूज्या शास्त्री शाकाम्मरी द्विवेदी जी (मानस मंजरी, प्रयागराज) श्रद्धालुओं को राम कथा और भागवत कथा के दिव्य प्रसंगों से भावविभोर करेंगी।

WhatsApp Image 2026 01 12 at 10.56.46 AM

Also Read –Vidyut Jammwal Video: 45 साल का ये Bollywood Actor हुआ न्यूड, कपड़े उतार चढ़ा पेड़ पर

आयोजन समिति ने बताया कि कथा के साथ-साथ संत-महात्माओं एवं श्रद्धालु भक्तों के लिए नित्य विशाल संत भंडारे की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे सेवा और समर्पण की सनातन परंपरा को साकार रूप मिलेगा।

आयोजकों का कहना है कि इस भव्य धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य महाकुंभ 2026 में पधारने वाले श्रद्धालुओं को सनातन धर्म की मूल भावना, राम भक्ति और भागवत ज्ञान से जोड़ना है, ताकि यह महापर्व केवल स्नान तक सीमित न रहकर आध्यात्मिक जागरण का महासंगम बने।

आयोजन समिति ने देश-विदेश से महाकुंभ में आने वाले सभी श्रद्धालु भक्तों से इस धर्म, भक्ति और ज्ञान के महायज्ञ में सहभागी बनने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें