Vidyut Jammwal Video: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के साथ ही हॉलीवुड की दुनिया में अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुके अभिनेता विद्युत जामवाल सुर्खियों मे आ चुके हैं, जी हां! उन्होंने थोड़ी देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है, उस वीडियो में 45 वर्षीय विद्युत जामवाल पूरी तरह न्यूड नजर आ रहें है, विद्युत का ये लेटेस्ट वीडियो नेटीजेंस का तेजी से ध्यान खींच रहा है, आइए आपको भी दिखाते हैं।
Vidyut Jammwal Video: विद्युत जामवाल का न्यूड वीडियो वायरल
विद्युत जामवाल द्वारा शेयर किए गए वीडियो के बारे में बताएं तो उनके बदन पर एक भी कपड़ा नहीं है, वे पूरी तरह से न्यूड हैं, हालांकि उन्होंने अपने प्राइवेट पार्ट को छिपाते हैं एक इमोजी लगा दिया है। (Vidyut Jammwal Video) वीडियो में आप देख सकते हैं कि विद्युत जामवाल न्यूड होकर घने जंगलों के बीच पेड़ पर चढ़ते हैं, और फिर नीचे उतर आते हैं। विद्युत का ये वीडियो चर्चाओं में आ चुका है और नेटीजेंस जमकर कमेंट तो कर ही रहें हैं, साथ ही वीडियो को धड़ल्ले से शेयर भी कर रहें हैं।
विद्युत जामवाल के इस वीडियो पर नेटीजेंस तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहें हैं, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “जंगल बुक का मोगली।” दूसरे ने विद्युत की तारीफ करते हुए लिखा, “ये बंदा अलग है।” तीसरे ने लिखा, “नग्न जाना जरूरी थी, मोगली भी चड्डी पहनकर गया था, लेकिन आप तो।” चौथे ने लिखा, “विद्युत भाई टार्जन बनें घूम रहें हैं।” वहीं एक फैन ने चुटकी लेते हुए लिखा, “विद्युत जामवाल को अंदर रणवीर सिंह की आत्मा आ गई।” इसी तरह मजेदार कमेंट्स पढ़ने को मिल रहें हैं। (Vidyut Jammwal Video) बता दें कि विद्युत जामवाल से पहले रणवीर सिंह ने कुछ सालों पहले अपना न्यूड फोटोशूट कराया था, जिसके बाद उनकी तस्वीरों को लेकर अच्छा खासा हंगामा हुआ था।
विद्युत जामवाल वर्कफ्रंट
विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ को लेकर सुर्खियों मे बनें हुए हैं, जिससे उनका फर्स्ट लुक हाल ही में रिवील किया गया था। (Vidyut Jammwal Video) विद्युत का लुक को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। बता दें कि स्ट्रीट फाइटर 16 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।















