Rahul Gandhi: कांग्रेस के नेता एवं सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की एक मुश्किल खत्म होती है तो वह दूसरी मुश्किल में पड़ जाते हैं। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस वक्त भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर निकले हैं और उनकी यह न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में है। इस न्याय यात्रा के बीच राहुल गांधी को एक बड़ा झटका लगा है, जिसकी सूचना राहुल ने खुद दी है। दरअसल, राहुल गांधी को एक मानहानि के मामले में सुल्तानपुर की जिला सिविल कोर्ट में 20 फरवरी को पेश होना है, जिसके लिए उन्हें कोर्ट की ओर से पहले से समन जारी किया जा चुका है। ऐसे में अगर राहुल गांधी को कोर्ट से दोषी पाए जाते हैं तो उनकी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को बड़ा झटका लग सकता है।
Rahul Gandhi: राहुल ने एक्स पर लिखी ये बात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्हें इस बात का जिक्र किया कि, वह 20 फरवरी को सुल्तानपुर की जिला सिविल कोर्ट में पेश होंगे। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘राहुल गांधी को कल, 20 फरवरी, सुबह सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश जिला न्यायालय में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया है। यह मामला 4 अगस्त, 2018 को एक भाजपा नेता द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे से जुड़ा है।
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 19, 2024
उन्होंने आगे कहा कि कल सुबह कुछ समय के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा रुक जाएगी। फिर उसी दिन दोपहर 2 बजे अमेठी के फुरसतगंज से फिर यह यात्रा शुरू होगी। आज का कार्यक्रम निर्धारित शेडयूल के अनुसार जारी है और शाम 4 बजे खरेगे और राहुल गांधी अमेठी के बाबूगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
जानिए किस मामले पर होनी है पेश
साल 2018 में राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के खिलाफ भाजपा नेता विजय मिश्रा ने केस दर्ज करवाया था। इसी मामले को लेकर 20 फरवरी को एमपी/एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को तलब किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी बताया कि सांसद राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सुल्तानपुर जिला अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया गया है। साल 2018 में एक प्रेसवार्ता में राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के ऊपर विवादित टिप्पणी की थी।
विजय मिश्रा के वकील संतोष कुमार पांडे ने राहुल गांधी के मानहानि केस के मामले पर बताया कि कोर्ट को अगर राहुल गांधी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं तो उन्हें सजा सुनाई जा सकती है। यह सजा अधिकतम दो साल की हो सकती है। हालांकि ऐसी संभावनाएं कम ही लगाई जा रही है कि राहुल गांधी को कोई सजा हो सकती है।









