
Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले से एक बड़ी खबर आई है। यहां एक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। (Rajasthan News) यह हादसा सालासर बालाजी मंदिर से लौटते समय एक पिकअप वैन और कंटेनर की टक्कर के कारण हुआ। पिकअप वैन में 20 से ज्यादा श्रद्धालु सवार थे, जो यूपी के एटा जिले के असरौला क्षेत्र के रहने वाले थे।
Rajasthan News: 11 लोगों की जान चली गई
हादसे में 4 बच्चे और 7 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी श्रद्धालु खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन करके घर लौट रहे थे। यह दुर्घटना रात साढ़े 3 से 4 बजे के बीच वापी थाना क्षेत्र में हुई। पिकअप वैन की कंटेनर से टक्कर के कारण 10 लोगों की जान चली गई, जिनमें 4 बच्चे और 7 महिलाएं शामिल हैं। (Rajasthan News) हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, और आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सभी घायलों को दौसा से जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेज दिया गया है।
दौसा के कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक श्रद्धालु खाटूश्याम जी और सालासर बालाजी के दर्शन करने के बाद यूपी लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि ये यात्री एक पिकअप वैन में सफर कर रहे थे, जो एक ट्रेलर से टकरा गई।














