Chandauli: चंदौली में स्वच्छ भारत मिशन एवं ग्रामीण विकास की समीक्षा बैठक संपन्न

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- बालमुकुंद लाल

Chandauli: चंदौली जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, शौचालय निर्माण, मॉडल ग्राम विकास, तथा आरआरसी सेंटर से संबंधित प्रगति की गहन समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायती राज अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनपद की सभी पंचायत भवन अनिवार्य रूप से खुले रहने चाहिए और इन भवनों में पंचायत सहायक नियमित रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि यदि किसी पंचायत भवन के बंद होने अथवा पंचायत सहायक की अनुपस्थिति की शिकायत नहीं मिली चाहिए। (Chandauli) उन्होंने निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद के सभी ग्राम पंचायतों पर सोलर पैनल व इंटरनेट की व्यवस्था अगली बैठक तक सुनिश्चित हो तथा पंचायत सहायकों का समय से मानदेय भुगतान किया जाए।

WhatsApp Image 2025 09 25 at 3.18.23 PM 1

ये भी पढ़ें –Chandauli: मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 : चंदौली पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की पारदर्शिता के साथ समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। (Chandauli) उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचे, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएँ तथा बैठक में पूरी तैयारी और जानकारी के साथ उपस्थित हो। उन्होंने प्रत्येक सप्ताह खण्ड विकास अधिकारी अपने अधीनस्थों के साथ बैठक कर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले का नाम नोट कर बैठक की रिपोर्ट एक निर्धारित फॉर्मेट पर प्रत्येक बैठक की कार्यवृति में उपलब्ध कराने के शख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगली बैठक तक सभी लोग अपेक्षित प्रगति लाते हुये प्रतिभाग करे।

बैठक के दौरान परियोजना निदेशक बी बी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी समस्त बीडीओ, एडीओ पंचायत सहित संबंधित विभागों के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें –बिहार में विवाद के बाद, ECI बड़ी योजना बना रहा है, SIR शुरू करने से पहले राजनीतिकों दलों के साथ होगी बैठक

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें