Sonbhadra: किड्स केयर इंग्लिश स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को सामाजिक प्रगति परिषद ने किया सम्मानित

Facebook
X
WhatsApp

Sonbhadra: सोनभद्र। स्थानीय किड्स केयर इंग्लिश स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को सामाजिक प्रगति परिषद द्वारा सोमवार को सम्मानित किया गया। (Sonbhadra) यह सम्मान देव दीपावली महापर्व के अवसर पर रेणुका छठ घाट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

सामाजिक प्रगति परिषद के आयोजक अरविन्द सोनी ने बताया कि विद्यालय के दो दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया था। (Sonbhadra) बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा रंगोली प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें आगे भी अपनी कला को निखारने और उच्च उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

WhatsApp Image 2025 11 10 at 2.52.34 PM 1

ये भी पढ़ें –Barabanki News: अयोध्या परमहंस का विवादित बयान: मुसलमान और ईसाई अधिकार खत्म करने की मांग

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर एस.पी. तनेजा, मैनेजिंग डायरेक्टर अमरदीप सिंह, प्रधानाचार्य सुनील कुमार गुप्ता, शिक्षक कुमार सौरभ सिंह, शिक्षिकाएँ प्रतिमा शुक्ला, तान्या यादव, बीना पनिका, आकांक्षा तिवारी, प्रभजीत कौर, एवं मोनू कुमार सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें –Jinnah remark by CM Yogi: ‘अगर भारत में जिन्ना पैदा हुआ, तो…’ CM योगी का अल्टीमेटल; गोरखपुर में ये क्या बोले गए मुख्यमंत्री?

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कला के प्रति उत्साह जागृत करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें