Sanjeevani-Mahila Samman Yojana: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना का ऐलान किया था। इन योजनाओं के रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए है। बीच खबर आ रही है कि दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने आप की इन दोनों योजनाओं पर सवाल उठाए है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक विज्ञापन जारी किया है। इसमें कहा कि ऐसी योजना नहीं हैं। रजिस्ट्रेशन कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इसके साथ ही दिल्ली के लोगों से अपील की है कि अपनी निजी जानकारी शेयर ना करें।
Sanjeevani-Mahila Samman Yojana: महिला-स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी
दिल्ली सरकार के महिला और स्वास्थ्य विभाग ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना (Sanjeevani-Mahila Samman Yojana) को लेकर कहा है कि इन दोनों योजनाएं उनके पास अधिसूचित में दर्ज नहीं है। अधिसूचित होने पर दिल्ली सरकार स्वयं इसके लिए पोर्टल शुरू करेगी। इसके बाद पंजीकरण शुरू होगा। आप की इन दोनों योजनाओं को लेकर दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में बताया गया है कि उसे मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स के माध्यम से यह जानकारी मिली है।
'मेरे ऊपर फर्जी केस लगाने की कोशिश हो रही है', बोलीं दिल्ली की CM आतिशी#india24x7livetv #BreakingNews #LatestUpdates #delhi #cmatishi #Atishi #NewDelhiCM pic.twitter.com/3G0dzTJ9Jr
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 25, 2024
ऐसी कोई योजना अधिसूचित नहीं की गई
आगामी चुनाव को लेकर एक राजनीतिक पार्टी दिल्ली की महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Sanjeevani-Mahila Samman Yojana) के तहत प्रति माह 2100 रुपये देने का वादा कर रही है। यह स्पष्ट किया जाता है कि दिल्ली सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई योजना अधिसूचित नहीं की गई है। अगर कोई ऐसी कोई योजना अधिसूचित की जाती है, तो महिला एवं बालविकास विभाग, दिल्ली सरकार पात्र व्यक्तियों के लिए एक डिजिटल पोर्टल लॉन्च करेगा।

महिला और स्वास्थ्य विभाग ने इन योजना पर सवाल उठते हुए कहा है कि कोई भी अपनी निजी जानकारी किसी से साधा नहीं करे। उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील की है कि कोई भी निजी व्यक्ति/राजनीतिक पार्टी जो इस योजना के नाम पर फॉर्म आवेदन एकत्रित कर रहा है या आवेदकों से जानकारी एकत्र कर रहा है, वह धोखाधड़ी कर रहा है। ऐसे में किसी योजना के नाम पर व्यक्तिगत विवरण जैसे बैंक खाता जानकारी, वोटर आईडी कार्ड, फोन नंबर, आवासीय पता या कोई अन्य संवेदनशील जानकारी साझा करना सार्वजनिक डोमेन में जानकारी लीक होने आपको परेशानी हो सकती है।
ये भी पढे…तेलंगाना के हैदराबाद में पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़: अल्लू अर्जुन से पूछताछ जारी










