Saudi Arabia Supports India: पाकिस्तान को लगेगा तगड़ा झटका, इस मुस्लिम देश ने भारत का किया सपोर्ट

Facebook
X
WhatsApp

Saudi Arabia Supports India: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसके बाद कुछ देशों ने पाकिस्तान का साथ दिया, जबकि कई भारत के साथ खड़े रहे। इसमें एक मुस्लिस देश भी शामिल है, जिसका नाम सऊदी अरब है। (Saudi Arabia Supports India) दरअसल, सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री अदेल अलजुबेर ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज गुरुवार को अघोषित यात्रा पर भारत आए हैं। यहां उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातचीत की।

image 54

Saudi Arabia Supports India: इस उद्देश्य से भारत आए अदेल अलजुबेर

सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री अदेल अलजुबेर की भारत यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई, जो कई मायनों में अहम रखता है। उन्होंने यहां विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर उनसे बात की। इस बातचीत का उद्देश्य भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने का था। (Saudi Arabia Supports India) मुलाकात से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एस जयशंकर ने लिखा, ‘सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री के साथ आज सुबह अच्छी बैठक हुई। आतंकवाद का दृढ़ता से मुकाबला करने पर भारत के दृष्टिकोण को साझा किया।’

ईरान के विदेश मंत्री भी पहुंचे दिल्ली

भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी दिल्ली पहुंचे हैं। वह जल्द ही जयशंकर से मुलाकात कर उनसे बात करेंगे। साथ ही वह दोपहर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें