Sitapur News : रिश्ते हुए शर्मसार,आपसी विवाद के चलते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की कर दी निर्मम हत्या

Facebook
X
WhatsApp

Sitapur News : यूपी के सीतापुर में आपसी विवाद के चलते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की ईंटों से कूच कूचकर हत्या दी। वारदात को अंजाम दिया। बीच बचाव करने पहुंचे भाई को भी छोटे भाई ने ईट से हमला करके घायल कर दिया। इस हमले में दो महिलाएं भी घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। हमले के बाद आरोपी भाई आसाराम मौके से भाग गया। यह पूरा मामला सदरपुर थाना क्षेत्र के सोसा खाफा गांव का है।

Sitapur News : आपसी विवाद में खूनी संघर्ष

image 10

बताते हैं कि गांव के रहने वाले राजेश, विजय और आसाराम तीनों भाई आज बिलौली बाजार मजदूरी करने गए थे। बताया जाता है कि जब तीनों भाई मजदूरी करके घर वापस आ रहे थे तभी तीनों में आपसी विवाद के चलते मारपीट हो गई। जिसमें बात बढ़ने पर आसाराम ने अपने बड़े भाई राजेश की ईंट से कूच कूचकर प्रहार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इसके बाद आसाराम और विजय राजेश को उठाकर घर ले गए और घर में पड़े तख्त पर लिटा दिया। बताते हैं कि शाम को आपसी विवाद के चलते विजय और आसाराम में फिर विवाद शुरू हो गया। जिसमें दोनों तरफ से ईट पत्थर चलने लगे। जिसमें आसाराम ने अपने बड़े भाई विजय सहित राजेश और विजय की पत्नी पर भी ईंटों से हमला किया।

Brother accuses his own brother of killing grandmother, fears of murder for  property | सीतापुर में बुजुर्ग महिला की सिर कूचकर हत्या: खून से लथपथ शव  कमरे में मिला, प्रॉपर्टी को लेकर कत्ल की आशंका, पोते पर हत्या का आरोप - Sitapur  News | Dainik Bhaskar

Sitapur News : हमले के बाद आरोपी मौके से फरार

UP Crime: छोटे भाई ने रॉड से हमला कर की बड़े भाई की हत्या; बोला- 'मां-पापा  उसे ज्यादा प्यार करते थे, इसलिए मार डाला' - up crime younger brother  attacked and killed

जिसमें विजय सहित दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहीं, हमले के बाद आसाराम मौके से भाग गया। डॉक्टर ने घायलों में राजेश को मृत घोषित कर दिया। राजेश की मौत हो जाने की सूचना मिलते ही को सहित कोतवाल मौके पर पहुंचे पुलिस ने राजेश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भिजवा दिया है।

https://youtu.be/xZ3GElll2RY?si=xqXYjvBXhpq_yI3m

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें